Showing posts with label breakfast recipe. Show all posts
Showing posts with label breakfast recipe. Show all posts

Monday, 19 November 2012

मेथी के पराठे


मेथी के पराठे -


             ये पराठे न केवल स्वादिष्ट होते है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छे होते है.  इन्हे आप नाश्ते मे, दोपहर या रात के खाने मे  जब चाहे बना सकते है,ओर बच्चो को टिफिन मे देने के लिए तो बहुत बढ़िया ऑप्षन

आवश्यक सामग्री -

ताजी मेथी - दो बंच
हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
अदरक - 2 टेबल स्पून किसा हुआ
गेंहू का आटा - 4 कप या आवश्यकतानुसार
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टेबल स्पून या स्वादानुसार
नमक - स्वादानुसार
जीरा - 1/2 टेबल स्पून
सोफ़ -1/2 टेबल स्पून
अजवायंन -1/2 टेबल स्पून
तेल या घी - 1 चम्मच आते मे डालने हेतु व
अधिक पराठे सेकने के लिए

विधि -
       मेथी को साफ कर लीजिए ,उसकी मोटी डांडिया तोड़ कर हटा दीजिए . इसे  पानी से धो कर बारीक काट लीजिए.  अब एक परात मे इसे रखिए इसमे आवश्यकतानुसार आटा ,हरी मिर्च, अदरक,व सभी मसाले व एक चम्मच तेल डाल कर आटा गुन्धिये. इसमे पानी थोड़ा - थोड़ा करके डाले. आटा इतना डाले की सारे मेथी उसमे अच्छी तरह गुन्ध जाए. मेथी बहुत कम व आटा बहुत ज़्यादा नही होना चाहिए वरना मेथी का स्वाद अच्छी तरह नही आएगा. इस तैयार आ को 15 मिनट के लिए ढक कर रख दीजिए.
                      15 मिनूट बाद गॅस पर तवा गरम होने रखिए ओर एक लो तोड़िए इसे सामान्य परतो की तरह तिकोना बेल लीजिए ओर गरम तवे पर डाल कर दोनो ओर घी लगा कर करारा सेंक लीजिए. बस हो गये टेस्टी पराठे तैयार.

इन्हे हरी चट्नी, आचार, मीठी चट्नी, दही आदि के साथ परोसे.

नोट -  स्वाद बढ़ाने के लिए आप आटे मे 3:1 के अनुपात मे बेसन भी मिला सकते है.


इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.




Sunday, 18 November 2012

गोभी के पकोडे



गोभी के पकोडे  -

                सर्दियो के मोसम मे गरमा गर्म पकोडे ओर एक प्याला चाय मिल जाए तो दिन बन जाता है, तो आइए आज अपना ओर अपने परिवार का दिन बना दे. चलिए बनाए स्वादिष्ट ,करारे गोभी के पकोडे.


आवश्यक सामग्री -

बेसन - 200 ग्राम
गोभी - 300 ग्राम
हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 टेबल स्पून या स्वादानुसार
नमक - स्वादानुसार
धनिया पाउडर - 1/2 टेबल स्पून
तेल - तलने के लिए

विधि - 
      सबसे पहले गोभी को मीडियम साइज़ के टुकड़ो मे काट ले ओर धो कर उन्हे 3-4 मिनट पानी मे नमक डाल कर धीमी गॅस पर उबलने के लिए रखे. इससे यह सॉफ हो जाएगा कीड़े आदि के रहने की संभावना भी नही रहेगी ओर हल्का सा ब्लॅंच भी हो जाएगा. जब तक यह गॅस पर है आप बेसन मे लगभग 150 ग्राम पानी,नमक लाल मिर्च,हरी मिर्च,धनिया पाउडर डाल कर गाड़ा घोल बना ले. गोभी को पानी से निकाल कर रखे. कड़ाई मे तेल गरम होने रखे जब तेल गरम हो जाए एक -एक गोभी उठा कर घोल मे लपेट कर तेल मे डाले इन्हे मीडियम गॅस पर हल्का ब्राउन होने तक डीप फ्राइ करे. बस पकोडे तैयार है इन्हे निकाल कर पेपर नॅपकिन पर रखे. इससे एक्सट्रा तेल निकल जाएगा .

गरमा-गरम करारे पकोडे हरी चट्नी ,सॉस या एक प्याली अदरक वाली चाय के साथ सर्व करे.


इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.

Saturday, 17 November 2012

आलू बोंडा


आलू बोंडा 

          यह एक पॉपुलर ब्रेकफास्ट रेसिपी है .जो बनाने मे आसान ओर खाने ने स्वादिष्ट होती है. इसे आप टी टाइम पर,ब्रेकफास्ट मे या किसी रैनी डे पर बनाइए ये आपके परिवार व मेहमानो को बहुत पसंद आएँगे.

आवश्यक सामग्री -
                 आलू उबले व मेश किए हुए - 5-6
                 हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
                 हरा धनिया - बारीक कटा हुआ
                 बेसन - 7-8 चम्मच
                 लाल मिर्च - 1/2 छोटी चम्मच
                 नमक - स्वादानुसार
                 आमचूर पाउडर - 1 छोटी चम्मच
                 गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
                 तेल - तलने के लिए

विधि  -
        उबले मेश आलू मे नमक,लाल मिर्च,आमचूर ,गरम मसाला,हरी मिर्च,हरा धनिया डाल कर मिला लीजिए .अब एक कटोरे मे बेसन छान लीजिए ओर तोड़ा सा नमक व पानी डाल कर गाड़ा घोल बना लीजिए. कड़ाही मे तेल गरम होने रखिए ओर जब तक तेल गरम हो रहा है मिश्रण के छोटे गोले बना लीजिए.

तेल गरम होने पर गोलो को घोल मे डूबा कर तेल मे धीरे से डालिए ओर मीडियम गॅस पर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए ओर नेप्किन पेपर पर निकाल लीजिए. इससे अतरिक्त तेल भी हट जाएगा.

गरमा-गरम आलू बोंडा हरी चट्नी के साथ परोसिए.

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.

Wednesday, 3 October 2012

गोभी के परांठे


गोभी के परांठे

सुबह के नाश्ते मे या डिनर मे  आप अपने परिवार को किसी भी समय गोभी के परांठे परोस सकते हैं ,चटनी के साथ इनका स्वाद और भी बड़ जाता है.  तो आईये आज हम गोभी के परांठे बनाते है.

--> आवश्यक सामग्री - 

गोभी - 150 ग्राम या एक छोटा गोभी
गेहूं का आटा - 200 ग्राम या दो छोटी कटोरी
जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
गरम मसाला -आधा छोटी चम्मच
हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुयी
अदरक  बारीक कसा हुआ
हरा धनियाँ -एक टेबिल स्पून बारीक कटा हुआ
नमक - स्वादानुसार
तेल या घी - परांठे सेकने के लिये

विधि -

सबसे पहले आटे में एक टेबिल स्पून तेल और आधी छोटी चम्मच नमक मिला दीजिये. इसको मिलाइये और पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. गूथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढक कर रख दीजिये.
फूल गोभी को बड़े टुकड़ो मे काट कर साफ कर ले ओर इसे अच्छी तरह धो लीजिये. अब इन डुकड़ों को कद्दूकस कर लीजिये. आप इसे फूड प्रोसेसर मे भी कस (ग्रेट) कर सकते हैं.
अब एक कढ़ाई मे एक बड़ी चम्मच तेल डाल कर गरम करे.. तेल गरम होने के बाद उसमें जीरा डाल कर भून लीजिये. अब  हरी मिर्च,अदरक और धनियाँ पाउडर डाल दीजिये और अब गोभी का चूरा, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला,,नमक और हरा धनियाँ डाल कर मिला दीजिये. 2 मिनिट तक चलाते रहिये. गोभी का मिश्रण पराठों में भरने के लिये तैयार है.

आटे से लोई तोड़िये और करीब 4-5 इंच व्यास की रोटी बेल लीजिये. एक बड़ी चम्मच गोभी मिश्रण उस पर रखिये उसे चारों ओर से मोड़कर बन्द कर दीजिये इसे अच्छी तरह से बंद कर दे. अब इस भरी हुइ लोई को हथेली की सहायता से दबाकर चपटा करके थोड़ा सा बड़ा कर लें. अगर एसा नहीं करेंगे तो बेलते बक्त आपका परांठा फट सकता है. अब बेलन की सहायता से 6 या 7 इंच व्यास में परांठा बेल लीजिये. अब इस परांठे को तबे पर डाल कर दोनों ओर से घी लगाकर ब्राउन होने तक खस्ता सेकिये (पहले परांठे को दोनो ओर से बिना घी के हल्का सिक जाने दीजिए जब इसपर हल्की ब्राउन चित्तियाँ आ जाए तब परांठे पर घी लगाए). इसी तरह से एक एक करके सारे पराठे बना लीजिये.

लीजिए आपके गोभी के पराठे तैयार हैं. गरमा गरम गोभी के परांठे, पसंदीदा सब्जी, दही, हरे धनिए की चटनी, मीठी चटनी, ईमली की चटनी या मक्खन के साथ परोसिये व खाइये.

नोट: यदि आपको भरे हुए परांठे बेलने मे परेसानी हो तो आप आटे के दो छोटी लोइयाँ बनाए और इनसे दो अलग अलग पतली चपातियाँ बेल ले, अब एक चपाती को चाकले पर रखे और इसपर मिश्रण समान रूप से फैला ले इसके उपर दूसरी तैयार चपाती रखे और किनारों को हाथ से दबाकर बंद कर दे, अब इसे तवे पर डाल कर सेंक ले.
 
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.

Tuesday, 2 October 2012

सूजी केक


सूजी केक :-








 

        आपने मीठा केक तो बहुत खाया होगा आज में आपको एक ऐसा केक बनाना सिखाऊँगी जो नमकीन होता है ओर नाश्ते मे खाया जाता है. तो आइए बनाना शुरू करते है.

आवश्यक सामग्री :-

                 सूजी (रवा) - दो कटोरी
                 लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
                 नमक - स्वादानुसार
                 खाने का सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
                 नीबू का रस -दो चम्मच
                 मूँगफली के दाने - 15 -20 दाने
                 प्याज - एक बारीक कटा हुआ
                 टमाटर -एक बारीक कटा हुआ
                 गाजर - एक बारीक कटा हुआ
                 हरी मिर्च - एक बारीक कटी हुई
                 ताजी हरी मटर - 15-20 दाने
                 तेल - एक चमचा
                  सफेद तिल - एक बड़ी चम्मच

विधि :-
       एक बर्तन मे सूजी छान लीजिए ओर इसमे लाल मिर्च,नमक,सोडा व थोड़ा सा पानी डाल कर थिक पेस्ट बना लीजिए ओर इसे कम से कम एक घंटे के लिए रख दीजिए( सुबह नाश्ते मे बनाने के लिए आप इसे रात को ही पेस्ट बना कर रख सकते है) .एक घंटे बाद या जब आप इसे बनाए तब इसमे बारीक कटा प्याज,टमाटर,हरी मिर्च,मटर,मूँगफली के दाने,नीबू का रस मिलाए. यह पेस्ट पतला नही बनाना है इसेउथना ही गाड़ा रखिए जितना आप सर मे लगाने के लिए मेहन्दी पेस्ट को रखते है. अब एक कड़ाही मे तेल गरम कीजिए. तेलगराम होने पर इसमे तिल डालिए ओर चटकने दीजिये. अब इसमे तैयार पेस्ट डाले ओर फुल गॅस पर ही दो मिनिट ढक कर पकाए. दो मिनिट बाद गॅस को मीडियम फ्लॅम(आँच) पर कर दे ओर लगभग 5 मिनिट पकने दे. 5 मिनिट बाद खोल कर देखे, इसने कड़ाही की गोल शेप ले ली होगी इसे पलटे की सहायता से पलट दे यह इस ओर ब्राउन हो गया होगा. अब दूसरी तरफ भी इसी तरह 5-7 मिनिट पकाए ओर फिर इसके सेंटर मे एक चाकू  सीधा डाले ओर सीधा ही बाहर निकाले यदि चाकू सूखा ही बाहर आ जाए तो जानिए की केक रेडी है ओर यदि चाकू गीला है उस पर पेस्ट लगा है तो इसे धीमे आँच पर कुछ ओर देर पकाए.

जब केक तैयार हो जाए उसे एक प्लेट मे निकाल ले ओर इसकी कटिंग की ज़िम्मेदारी अपने बच्चे को दे ओर काटते वक्त देखिए वो कितना खुश है. मेरे घर मे तो यह केक हमेशा मेरा बेटा ही काटता है. इस सूजी केक को ईमली की मीठी चटनी के साथ खाइए बहुत टेस्टी लगेगा या फिर अपनी पसंद की किसी भी चटनी, टोमॅटो केचप से खाइए.

नोट :- (1) केक को दोनो तरफ गहरा ब्राउन होने तक सेके.
       (2) बाहर निकालने से पहले चाकू डाल कर चेक ज़रूर करे.
       (3) इसमे आप अपने पसंद की कोई भी सब्जी डाल सकते है.
       (4) इन्स्टेंट केक बनाने के लिए सोडा की जगह ईनो डाले ओर 5 मिनिट बाद ही बना सकते है.
 
समय -  लगभग आधा घंटा

मात्रा - चार लोगो के लिए

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.

Saturday, 29 September 2012

हरे धनिये की खस्ता मसाला मठरी

हरे धनिये की खस्ता मसाला मठरी

हरे धनिये की खस्ता मसाला मठरी  साधारण मठरी से ज़्यादा स्वादिष्ट बनती है,
साधारण मठरी सिर्फ अजवायन डालकर बनाई जाती है लेकिन यह खस्तामसाला मठरी हरा धनिया को मैदा में गूंथकर बनाते हैं. यह सामान्य मठरी के मुकाबले  कुछ मोटी होती है लेकिन  अधिक खस्ता होती है. हम इसमें हरे धनिये के स्थान पर पालक या मैथी के पत्ते भी मिलाकर बना सकते है.  तीनों तरह की मठरी बहुत टेस्टी होती है . तो चलिए बनाते हैं हरे धनिये की खस्ता


आवश्यक सामग्री -

मैदा -   5 कप  मैदा
तेल - 3/4 कप
जीरा - एक छोटी चम्मच
काली मिर्च -  18-20 दरदरी कूटी हुई
अजवायन  - 1 छोटी चम्मच
हरा धनियां   - 100 ग्राम
नमक - 1 छोटी चम्मच(स्वादानुसार)
तेल - तलने के लिये

विधि :

हरे धनिये को साफ करके, धोइये और बारीक काट लीजिये.  मैदा को किसी बर्तन में छान  लीजिये.  नमक, जीरा, अजवायन, काली मिर्च, कतरा हुआ हरा धनियां और तेल डाल कर अच्छी तरह मिलाइये.   धनियां को पीस कर भी मिला सकते हैं, पीस कर बनाने में स्वाद तो ज्याद नही बदलता है लेकिन मठरी का रंग  गहरा हो जाता है.
आटे की मात्रा का चौथाई पानी लीजिये (आधा कप से थोड़ा ज्यादा ) इसके लिए हम हल्का गुनगुना पानी इस्तेमाल करेंगे. गुनगुने पानी से सख्त आटा गूथ लीजिये.  गुथे हुए आटे को लगभग 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
 अब हम मठरी बनाना शुरू करते हैं.  गुथे हुये आटे से छोटी छोटी लोइयां बना लीजिये, एक लोई लीजिए, हथेली पर रखिये और दूसरे हाथ से दबा कर बड़ा लीजिये, इसे ज़्यादा पतला मत कीजिये.  सारी लोइयों को इसी तरह दबा कर मठरी तैयार कर लीजिये.
भारी तले की कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में 8-10 या  जितनी भी मठरी आ जाए उतनी डालिये,  मीडियम और धीमी गैस  पर मठरियां ब्राउन होने तक तलिए..  सादा मठरी की अपेक्षा इन मठरियों के तलने में समय अधिक लगता है, एक बार की मठरी तलने में-10- 12 मिनिट लग जाते हैं.  इन्हे निकाल लीजिए सारी मठरियां तल कर इसी तरह तैयार कर लीजिये.  अधिक स्वाद के लिये  चाट मसाला मठरियों के ऊपर डालकर मिला दीजिये. मठरियां ठंडी होने के बाद, एअरटाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, जब भी आपका  खाने का मन हो,  खस्ता मठरियां निकालिये और गरमा गरम चाय के साथ खाइये. ये मठरियां आप 2 महिने तक रख सकते है.

नोट:- मठरियां हमेशा मीडियम व धीमी गॅस पर ही तले.

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.

Friday, 28 September 2012

आलू की कचोरी


आलू की कचोरी

              अक्सर त्योहार पर हम  पूरी के साथ-साथ कचोरी भी बनाते है, ओर आलू की कचोरी बच्चो को भी बहुत पसंद होती है. इसे बनाना बहुत ही आसान है. तो चलिए आलू की कचोरी बनाना शुरू करते है.

आवश्यक सामग्री :-
                  आलू :5-6 मीडियम साइज़ के
                  हरी मिर्च :2 बारीक कटी हुई
                  हरा धनिया : 2 चम्मच बारीक कटा हुआ
                  लाल मिर्च पाउडर :1 छोटा चम्मच या स्वादानुसार
                  नमक :  स्वादानुसार
                  आमचूर पाउडर :1 छोटा चम्मच
                  गरम मसाला : 1/2 छोटी चम्मच
                  गेंहू का आटा :दो कप
                  तेल या घी : तलने के लिए
विधि :-
       आलू को धोकर कुकर मे उबलने के लिए रख दे ये दो से तीन सीटी मे उबाल जाएगे. जब तक आलू उबाल रहे है आप आटा लगा ले. इसके लिए एक बर्तन मे आटा लीजिए इसमे 1/2 छोटी चम्मच  नमक डाल कर पानी की सहायता से नरम आटा गूँध ले. कचोरी का आटा पूरी की तुलना मे काफ़ी नरम गुँधा जाता है. आटे को थोड़ी द देर के लिए रख दीजिए इससे वह ओर नरम हो जाएगा ओर कचोरी आसानी से बेली जा सकेगी. आलू को उबलने के बाद छील ले ओर उन्हे कद्दूकस की सहयता से कस(ग्रेट कर ले) लीजिए अब इसमे हरी मिर्च,हरा धनिया,लाल मिर्च पाउडर,नमक,आमचूर पाउडर, मिला लेऽब आटे की नीबू के आकर की छोटी-छोटी लोइया बना ले. अब एक लोई लीजिए ओर इसे हाथ स
ए फेला कर इसमे एक चम्मच तैयार मिक्सचर भारिए ओर  हल्के हाथ से बेल लीजिए. आअप कड़ाही मे तेल गरम होने रख दे ओर साथ-साथ सारी कचोरिया बेल कर रख ले. तेल गरम होने के बाद एक-एक करके कचोरिया ताल लीजिए इन्हे मीडियम गॅस पर गोल्डन ब्राउन होने तक तले ओर निकाल कर एक नॅपकिन पर रखते जाए . गरमा-गरम कचोरी को आप नाश्तेमे या टिफिन मे भी दे सकते है. ये चाय  या ठंडी खीर के साथ भी बहुत टेस्टी लगती है. इससे आपकी लगभग 18 - २० कचोरिया तैयार हो जाएँगी.

मात्रा: 5-6 लोगों के लिए.
समय: लगभग 45 मिनिट.

 इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.

सिंपल फ़्राइड राइस


सिंपल फ़्राइड राइस

जब कभी आप के यहाँ चावल बच जाए तो उन्हे इस्तेमाल करने का ये सबसे आसान और टेस्टी तरीका है. फ़्राइड राइस बनाने के लिए चावल हमेश ठंडे होने चाहिए इन्हे तुरंत पकाए हुए चावलों से नही बना सकते. ताजे चावलो से बनाने पर चावल खिले हुए नही बनेगे. तो अब हम फ़्राइड राइस बनाते है:

आवश्यक सामग्री:

पके हुए चावल : दो कटोरी
प्याज         : दो मीडियम साइज़  बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च      : दो  बारीक कटी हुई  
हरा धनिया    : दो चम्मच बारीक कटा हुआ
नींबू का रस   : दो चम्मच
तेल          : एक बड़ा चम्मच
जीरा         : एक छोटी चम्मच
लाल मिर्च    : चोथाई चम्मच या स्वादानुसार
नमक        : स्वादानुसार

विधि:
एक कड़ाही मे तेल गरम कर ले और इसमे जीरा डाले और हल्का भूने. अब इसमे बारीक कटा हुआ प्याज डाल कर दो मिनिट या हल्का गुलाबी होने तक भूने अब इसमे हरी मिर्च डालिए और दो - तीन सेकेंड बाद चावलों को डाले. यदि चावल आपस में चिपके हुए हो तो उनको हाथ से हल्का सा मसल ले इससे वो अलग -अलग बिखरे हुए हो जाएँगे. गॅस को धीमी आँच पर ही रखे और इन्हे अच्छी तरह से उलट पलट ले अब इसमे लाल मिर्च पाउडर व नमक डाले और मिला ले. चावल डालने के बाद लगभग दो मिनिट बाद गॅस को बंद कर दीजिए.

अब इनमे नींबू का रस और हरा धनिया डाल कर मिलाए. इन्हे किसी भी समय खाया जा सकता है पर ये सुबह नाश्ते मे या शाम की गरमा गरम चाय के साथ ये बहुत ही टेस्टी लगते है. इन्हे आप बच्चो की टिफिन मे भी दे सकते है तब इसमे हरी मिर्च का प्रयोग ना करें.

नोट:- ये रिसिपी रात के बचे हुए चावलों से बनाए तो ये बहुत अच्छे और खिले खिले बनते है.

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे. 

Thursday, 27 September 2012

पालक की पूरी


पालक की पूरी :-


               सर्दियो का मोसम आने वाला है, ओर सर्दियो मे बहुत अच्छा ताज़ा ताज़ा पालक बाज़ार मे आसानी से मिल जाता है, तो आइए आज बनाते है पालक की पूरी जो खाने तो टेस्टी है ही साथ ही ये स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छी है  ख़ासकर ब्च्चो के लिए जिन्हे आम तोर पर पालक खाना बिल्कुल पसंद नही होता.

आवश्यक सामग्री :-

                  पालक- एक गुच्छा
                  गेंहू का आटा -दो कप
                  नमक - स्वादानुसार
                  जीरा- 1/2 छोटी चम्मच
                  तेल या घी- पूरिया तलने के लिए

विधि :-

       सबसे पहले पालक के पत्तो को धो कर एक बर्तन मे स्टीम होने के लिए रख दीजिए. 5-7 मिनिट मे यह नरम हो जाएगा. अब इसे ठंडा कर लीजिए ओर ठंडा होने के बाद इसे मिक्शी मे पीस कर प्युरे कर ले .अब ए
क बर्तन मे गेंहू का आटा लेकर उसमे पालक प्युरे, जीरा, नमक डाल कर गूँथ ले. इसे 10 मिनिट के लिए रख दीजिए. दस मिनिट बाद एक कड़ाही मे तेल गरम होने के लिए रखे ओर आटे मे से नीबू की आकर की गोलिया तोड़ कर लोई या पेड़े बना लीजिए अब इनकी पूरिया बेल लीजिए. जब तेल  अच्छी तरह गरम हो जाए तो एक -एक पूरी डाल कर हल्का भूरा होने तक तले. बस आपकी ख़स्ता करारी पूरिया तैयार है इन्हे  आम के आचार, चटनी,चाय, या अपनी पसंद की किसी भी गरमा-गर्म सब्जी से खाइए.

नोट :-   तेल अच्छी तरह से गरम हो गया है यह जानने के लिए तेल मे आटे की एक छोटी सी गोली बना कर डालिए यदि यह गोली तुरंत उपर आ जाए तो समझिए की तेल पूरिया तलने के लिए तैयार है.

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.