A Blog from http://ghargrihasti.com -A Complete Perfect Home Website.
Showing posts with label aaloo ki puri. Show all posts
Showing posts with label aaloo ki puri. Show all posts
Friday, 28 September 2012
आलू की कचोरी
आलू की कचोरी
अक्सर त्योहार पर हम पूरी के साथ-साथ कचोरी भी बनाते है, ओर आलू की कचोरी बच्चो को भी बहुत पसंद होती है. इसे बनाना बहुत ही आसान है. तो चलिए आलू की कचोरी बनाना शुरू करते है.
आवश्यक सामग्री :-
आलू :5-6 मीडियम साइज़ के
हरी मिर्च :2 बारीक कटी हुई
हरा धनिया : 2 चम्मच बारीक कटा हुआ
लाल मिर्च पाउडर :1 छोटा चम्मच या स्वादानुसार
नमक : स्वादानुसार
आमचूर पाउडर :1 छोटा चम्मच
गरम मसाला : 1/2 छोटी चम्मच
गेंहू का आटा :दो कप
तेल या घी : तलने के लिए
विधि :-
आलू को धोकर कुकर मे उबलने के लिए रख दे ये दो से तीन सीटी मे उबाल जाएगे. जब तक आलू उबाल रहे है आप आटा लगा ले. इसके लिए एक बर्तन मे आटा लीजिए इसमे 1/2 छोटी चम्मच नमक डाल कर पानी की सहायता से नरम आटा गूँध ले. कचोरी का आटा पूरी की तुलना मे काफ़ी नरम गुँधा जाता है. आटे को थोड़ी द देर के लिए रख दीजिए इससे वह ओर नरम हो जाएगा ओर कचोरी आसानी से बेली जा सकेगी. आलू को उबलने के बाद छील ले ओर उन्हे कद्दूकस की सहयता से कस(ग्रेट कर ले) लीजिए अब इसमे हरी मिर्च,हरा धनिया,लाल मिर्च पाउडर,नमक,आमचूर पाउडर, मिला लेऽब आटे की नीबू के आकर की छोटी-छोटी लोइया बना ले. अब एक लोई लीजिए ओर इसे हाथ स
ए फेला कर इसमे एक चम्मच तैयार मिक्सचर भारिए ओर हल्के हाथ से बेल लीजिए. आअप कड़ाही मे तेल गरम होने रख दे ओर साथ-साथ सारी कचोरिया बेल कर रख ले. तेल गरम होने के बाद एक-एक करके कचोरिया ताल लीजिए इन्हे मीडियम गॅस पर गोल्डन ब्राउन होने तक तले ओर निकाल कर एक नॅपकिन पर रखते जाए . गरमा-गरम कचोरी को आप नाश्तेमे या टिफिन मे भी दे सकते है. ये चाय या ठंडी खीर के साथ भी बहुत टेस्टी लगती है. इससे आपकी लगभग 18 - २० कचोरिया तैयार हो जाएँगी.
मात्रा: 5-6 लोगों के लिए.
समय: लगभग 45 मिनिट.
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.
Subscribe to:
Posts (Atom)
