A Blog from http://ghargrihasti.com -A Complete Perfect Home Website.
Showing posts with label tea time snacks. Show all posts
Showing posts with label tea time snacks. Show all posts
Monday, 19 November 2012
आलू शकर्कन्दी (स्वीट पोटैटो) की चाट
आलू शकर्कन्दी (स्वीट पोटैटो) की चाट -
चाट का नाम सुनते ही मुह मे पानी आ जाता है पर कई लोग मानते है की चाट एक हेल्दी डिश नही है. तो आज हम एक ऐसी चाट बनाएगे जो टेस्टी होने के साथ - साथ हेल्दी भी है.
आवश्यक सामग्री -
आलू - उबले या भुने हुए 2
शकर्कन्दी (स्वीट पोटैटो) - उबले या भुने हुए 2
लाल मिर्च - 1/4 टेबल स्पून
नमक(काला व सफेद दोनो ) - स्वादानुसार
चाट मसाला - 2 टेबल स्पून
जीरा पाउडर - 1/2 टेबल स्पून
आमचूर पाउडर -1/2टेबल स्पून
नींबू - 1
तेल - शेलो फ्राइ करने के लिए
विधि:-
आलू व शकर्कन्दी (स्वीट पोटैटो) को छील कर छोटे टुकड़ों मे काट लीजिए. एक कड़ाई या तवे पर 3-4 टेबल स्पून तेल गरम कीजिए. अब इसमे आलू व शकर्कन्दी (स्वीट पोटैटो) के टुकड़े डालकर 8-10 मिनिट तक मीडियम आग पर शेलो फ्राइ कीजिए, देखिए ये करारे गोल्डन ब्राउन कलर के हो गये होंगे. अब गॅस को बिल्कुल कम कर लीजिए और इसमे सभी सूखे मशाले डालकर मिलाए. गॅस बंद करके इन्हे एक प्लेट मे निकल लीजिए.
इनके उपर नींबू का रस, हरी चटनी (धनिए व मिर्च की) व मीठी चटनी (ईमली की) डाल कर मिलाए व तुरंत गरमा गरम खाने के लिए सर्व करे.
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.
Sunday, 18 November 2012
गोभी के पकोडे
गोभी के पकोडे -
सर्दियो के मोसम मे गरमा गर्म पकोडे ओर एक प्याला चाय मिल जाए तो दिन बन जाता है, तो आइए आज अपना ओर अपने परिवार का दिन बना दे. चलिए बनाए स्वादिष्ट ,करारे गोभी के पकोडे.
आवश्यक सामग्री -
बेसन - 200 ग्राम
गोभी - 300 ग्राम
हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 टेबल स्पून या स्वादानुसार
नमक - स्वादानुसार
धनिया पाउडर - 1/2 टेबल स्पून
तेल - तलने के लिए
विधि -
सबसे पहले गोभी को मीडियम साइज़ के टुकड़ो मे काट ले ओर धो कर उन्हे 3-4 मिनट पानी मे नमक डाल कर धीमी गॅस पर उबलने के लिए रखे. इससे यह सॉफ हो जाएगा कीड़े आदि के रहने की संभावना भी नही रहेगी ओर हल्का सा ब्लॅंच भी हो जाएगा. जब तक यह गॅस पर है आप बेसन मे लगभग 150 ग्राम पानी,नमक लाल मिर्च,हरी मिर्च,धनिया पाउडर डाल कर गाड़ा घोल बना ले. गोभी को पानी से निकाल कर रखे. कड़ाई मे तेल गरम होने रखे जब तेल गरम हो जाए एक -एक गोभी उठा कर घोल मे लपेट कर तेल मे डाले इन्हे मीडियम गॅस पर हल्का ब्राउन होने तक डीप फ्राइ करे. बस पकोडे तैयार है इन्हे निकाल कर पेपर नॅपकिन पर रखे. इससे एक्सट्रा तेल निकल जाएगा .
गरमा-गरम करारे पकोडे हरी चट्नी ,सॉस या एक प्याली अदरक वाली चाय के साथ सर्व करे.
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.
Subscribe to:
Posts (Atom)

