Showing posts with label rice recipe. Show all posts
Showing posts with label rice recipe. Show all posts

Friday, 16 November 2012

नॅटी पुलाव


नॅटी पुलाव -

            पुलाव तो सभी को पसंद होता है, ओर ख़ासकर बच्चो को .आज जो रेसिपी मैं आप से शेयर करने वाली हूँ वो स्वाद ओर सेहत दोनो से भरपूर है क्योकि जैसा की इसके नाम से ही पता चलता है इसमे है ढेर सारे नट्स.  इसे आप मेहमानो के लिए बनाइए ये आप के खाने को शाही बना देगा, तो आइए शुरू करते है.

आवश्यक सामग्री -

                  बासमती चावल - 200 ग्राम
                  देसी घी -3 चम्मच
                  दालचीनी - एक बड़ा टुकड़ा
                  लोंग - 4-5
                  काली मिर्च - 4-5
                  तेजपत्ता - एक
                  हरी इलायची - 2
                  जीरा - एक छोटी चम्मच
                  काजू - 8-10
                  बादाम - 8-10
                  किशमिश - 8-10
                  अनार के दाने - दो चम्मच
                  नमक - स्वादानुसार

विधि - 

       चावल धो लीजिए ओर कुकर मे दुगने पानी (एक कटोरी चावल मे दो कटोरी पानी) नमक, एक चम्मच घी के साथ पका लीजिए. जब प्रेशर ख़त्म हो जाए तो चावल को निकाल कर एक बड़ी प्लेट मे फैला ले ओर आधे घंटे के लिए छोड़ दीजिए ताकि ये ठंडे हो जाए.

अब एक कड़ाही मे 2 चम्मच घी डाल कर गरम करे ,घी गरम हो जाने पर इसमे तेज पत्ता,दालचीनी स्टिक, लोंग,कालीमिर्च, जीरा ओर छोटी इलायची के दाने डालिए. इन्हे हल्का ब्राउन होने दे इसके बाद सभी मेवे डालिए ओर आधा मिनट फ्राइ करिए. अब इसमे ठंडे चावल डाले ओर मिलाए.2 मिनट पकाए बस  नटी पुलाव तैयार है.

इसे एक प्लेट मे निकालिए ओर अनार के दानो से गार्निश करके सर्व करे, आप चाहे तो इसमे अंगूर व चेरीज भी डाल सकते है.

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.

Sunday, 30 September 2012

मटर पुलाव


मटर पुलाव



चावल तो सभी पसन्द करते हैं, लेकिन इसमें हरी सब्जियाँ डाल कर पुलाव बना दें तो इसकी स्वाद और पौष्टिकता बढ़ जाती है.   इस पुलाव में घी भी बहुत कम लगता है तो जो लोग घी कम खाना चाहते है उन्हे भी यह पसंद आएगा..

आवश्यक सामग्री -

बासमती चावल -   2 छोटी कटोरी
नीबू -1
देशी घी या रिफाइन्ड तेल - लगभग एक बड़ी चम्मच
जीरा- एक छोटी चम्मच
लौंग- 3-4
बड़ी इलाइची - 1-2 छील कर दाने निकाल लें
हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
पनीर के छोटे चोकोर टुकड़े - एक कटोरी  
हरी मटर के दाने - एक कटोरी
हरा धनियाँ- एक बड़ा चम्मच बारीक काटा हुआ
नमक- स्वादानुसार

विधि -

चावलों को अच्छी तरह धो कर आधा घन्टे के लिये पानी में भिगो दें.

यदि माइक्रोवेव में बनाना है

तो माइक्रोवेव में रखने वाले बाउल में भीगे हुये चावल डाल दें और उसमे चावलों से लगभग दुगना पानी मिला दें, और नीबू का रस और नमक मिला दें, अब इनको ढक कर 12 मिनिट तक पकायें. चावलों को चेक कर ले कि चावल पक गये हैं या नही. अब इन्हे से बाहर निकाल लीजिये, और ढक्कन खोल दीजिये.

अब गैस पर कढ़ाई रखिये, कड़ाई मैं एक टेबल स्पून घी डाल कर पनीर के टुकड़ों को हल्का सा सेंक लीजिए और इन्हे एक प्लेट मैं निकाल लीजिए. अब बचा हुआ घी भी कड़ाई मे डालिए और गरम कीजिये, और अब जीरा डालिये, जीरा ब्राउन होने के बाद लौंग, इलाइची के दाने और हरी मिर्च डाल दीजिये, एक मिनिट भूनिये और अब मटर के दाने डाल दीजिए और नमक डाल दीजिये, 1 मिनिट तक कलछी से चला कर भूनिये. अब थोड़ी देर के लिए इसे ढक दीजिए ताकि मटर थोड़ी पक जाए. ढक्कन हटाइये अब इसमे चावल मिलाकर 2 मिनिट तक कलछी से चलाते हुये भुनिये और अब अंत मे पनीर के टुकड़े डालिए और मिला लीजिए. आपका पुलाव तैयार हो गया है.

यदि ये पुलाव आप गॅस पर बना रहे है

तो कुकर में घी डाल कर गरम कीजिये, अब जीरा डाल दीजिये, जीरा हल्का ब्राउन होने तक भुनने के बाद लौंग और इलाइची के दाने और हरी मिर्च डल कर 1 मिनिट भूनिये. अब इसमे मटर डाल दीजिये. 1 मिनिट तक भूनिये, और अब चावल डाल कर 1 मिनिट तक फिर भूनिये और अब चावल से दुगना पानी डाल दीजिये और नीबू का रस और नमक डाल दीजिये. कुकर बन्द कर दीजिये. जैसे ही कुकर में प्रेसर आये आप गैस बन्द कर दीजिये. 5 मिनिट बाद कुकर खोलिये. पुलाव तैयार है.
पुलाव को बाउल या बड़े प्लेट में निकाल लीजिये इसमे पनीर के टुकड़े डालिए और मिला लीजिए. अब हरे धनिये से सजाइये और परोसिये.

नोट: आप इसमे अपने पसंद की और भी सब्जिया डाल सकते है. इन सब्जियों को भी मटर के साथ डाल दे.

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.

Friday, 28 September 2012

सिंपल फ़्राइड राइस


सिंपल फ़्राइड राइस

जब कभी आप के यहाँ चावल बच जाए तो उन्हे इस्तेमाल करने का ये सबसे आसान और टेस्टी तरीका है. फ़्राइड राइस बनाने के लिए चावल हमेश ठंडे होने चाहिए इन्हे तुरंत पकाए हुए चावलों से नही बना सकते. ताजे चावलो से बनाने पर चावल खिले हुए नही बनेगे. तो अब हम फ़्राइड राइस बनाते है:

आवश्यक सामग्री:

पके हुए चावल : दो कटोरी
प्याज         : दो मीडियम साइज़  बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च      : दो  बारीक कटी हुई  
हरा धनिया    : दो चम्मच बारीक कटा हुआ
नींबू का रस   : दो चम्मच
तेल          : एक बड़ा चम्मच
जीरा         : एक छोटी चम्मच
लाल मिर्च    : चोथाई चम्मच या स्वादानुसार
नमक        : स्वादानुसार

विधि:
एक कड़ाही मे तेल गरम कर ले और इसमे जीरा डाले और हल्का भूने. अब इसमे बारीक कटा हुआ प्याज डाल कर दो मिनिट या हल्का गुलाबी होने तक भूने अब इसमे हरी मिर्च डालिए और दो - तीन सेकेंड बाद चावलों को डाले. यदि चावल आपस में चिपके हुए हो तो उनको हाथ से हल्का सा मसल ले इससे वो अलग -अलग बिखरे हुए हो जाएँगे. गॅस को धीमी आँच पर ही रखे और इन्हे अच्छी तरह से उलट पलट ले अब इसमे लाल मिर्च पाउडर व नमक डाले और मिला ले. चावल डालने के बाद लगभग दो मिनिट बाद गॅस को बंद कर दीजिए.

अब इनमे नींबू का रस और हरा धनिया डाल कर मिलाए. इन्हे किसी भी समय खाया जा सकता है पर ये सुबह नाश्ते मे या शाम की गरमा गरम चाय के साथ ये बहुत ही टेस्टी लगते है. इन्हे आप बच्चो की टिफिन मे भी दे सकते है तब इसमे हरी मिर्च का प्रयोग ना करें.

नोट:- ये रिसिपी रात के बचे हुए चावलों से बनाए तो ये बहुत अच्छे और खिले खिले बनते है.

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.