A Blog from http://ghargrihasti.com -A Complete Perfect Home Website.
Showing posts with label tea time recipe. Show all posts
Showing posts with label tea time recipe. Show all posts
Monday, 19 November 2012
मेथी के पराठे
मेथी के पराठे -
ये पराठे न केवल स्वादिष्ट होते है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छे होते है. इन्हे आप नाश्ते मे, दोपहर या रात के खाने मे जब चाहे बना सकते है,ओर बच्चो को टिफिन मे देने के लिए तो बहुत बढ़िया ऑप्षन
आवश्यक सामग्री -
ताजी मेथी - दो बंच
हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
अदरक - 2 टेबल स्पून किसा हुआ
गेंहू का आटा - 4 कप या आवश्यकतानुसार
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टेबल स्पून या स्वादानुसार
नमक - स्वादानुसार
जीरा - 1/2 टेबल स्पून
सोफ़ -1/2 टेबल स्पून
अजवायंन -1/2 टेबल स्पून
तेल या घी - 1 चम्मच आते मे डालने हेतु व
अधिक पराठे सेकने के लिए
विधि -
मेथी को साफ कर लीजिए ,उसकी मोटी डांडिया तोड़ कर हटा दीजिए . इसे पानी से धो कर बारीक काट लीजिए. अब एक परात मे इसे रखिए इसमे आवश्यकतानुसार आटा ,हरी मिर्च, अदरक,व सभी मसाले व एक चम्मच तेल डाल कर आटा गुन्धिये. इसमे पानी थोड़ा - थोड़ा करके डाले. आटा इतना डाले की सारे मेथी उसमे अच्छी तरह गुन्ध जाए. मेथी बहुत कम व आटा बहुत ज़्यादा नही होना चाहिए वरना मेथी का स्वाद अच्छी तरह नही आएगा. इस तैयार आ को 15 मिनट के लिए ढक कर रख दीजिए.
15 मिनूट बाद गॅस पर तवा गरम होने रखिए ओर एक लो तोड़िए इसे सामान्य परतो की तरह तिकोना बेल लीजिए ओर गरम तवे पर डाल कर दोनो ओर घी लगा कर करारा सेंक लीजिए. बस हो गये टेस्टी पराठे तैयार.
इन्हे हरी चट्नी, आचार, मीठी चट्नी, दही आदि के साथ परोसे.
नोट - स्वाद बढ़ाने के लिए आप आटे मे 3:1 के अनुपात मे बेसन भी मिला सकते है.
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.
Sunday, 18 November 2012
गोभी के पकोडे
गोभी के पकोडे -
सर्दियो के मोसम मे गरमा गर्म पकोडे ओर एक प्याला चाय मिल जाए तो दिन बन जाता है, तो आइए आज अपना ओर अपने परिवार का दिन बना दे. चलिए बनाए स्वादिष्ट ,करारे गोभी के पकोडे.
आवश्यक सामग्री -
बेसन - 200 ग्राम
गोभी - 300 ग्राम
हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 टेबल स्पून या स्वादानुसार
नमक - स्वादानुसार
धनिया पाउडर - 1/2 टेबल स्पून
तेल - तलने के लिए
विधि -
सबसे पहले गोभी को मीडियम साइज़ के टुकड़ो मे काट ले ओर धो कर उन्हे 3-4 मिनट पानी मे नमक डाल कर धीमी गॅस पर उबलने के लिए रखे. इससे यह सॉफ हो जाएगा कीड़े आदि के रहने की संभावना भी नही रहेगी ओर हल्का सा ब्लॅंच भी हो जाएगा. जब तक यह गॅस पर है आप बेसन मे लगभग 150 ग्राम पानी,नमक लाल मिर्च,हरी मिर्च,धनिया पाउडर डाल कर गाड़ा घोल बना ले. गोभी को पानी से निकाल कर रखे. कड़ाई मे तेल गरम होने रखे जब तेल गरम हो जाए एक -एक गोभी उठा कर घोल मे लपेट कर तेल मे डाले इन्हे मीडियम गॅस पर हल्का ब्राउन होने तक डीप फ्राइ करे. बस पकोडे तैयार है इन्हे निकाल कर पेपर नॅपकिन पर रखे. इससे एक्सट्रा तेल निकल जाएगा .
गरमा-गरम करारे पकोडे हरी चट्नी ,सॉस या एक प्याली अदरक वाली चाय के साथ सर्व करे.
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.
Saturday, 17 November 2012
आलू बोंडा
आलू बोंडा
यह एक पॉपुलर ब्रेकफास्ट रेसिपी है .जो बनाने मे आसान ओर खाने ने स्वादिष्ट होती है. इसे आप टी टाइम पर,ब्रेकफास्ट मे या किसी रैनी डे पर बनाइए ये आपके परिवार व मेहमानो को बहुत पसंद आएँगे.
आवश्यक सामग्री -
आलू उबले व मेश किए हुए - 5-6
हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
हरा धनिया - बारीक कटा हुआ
बेसन - 7-8 चम्मच
लाल मिर्च - 1/2 छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार
आमचूर पाउडर - 1 छोटी चम्मच
गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
तेल - तलने के लिए
विधि -
उबले मेश आलू मे नमक,लाल मिर्च,आमचूर ,गरम मसाला,हरी मिर्च,हरा धनिया डाल कर मिला लीजिए .अब एक कटोरे मे बेसन छान लीजिए ओर तोड़ा सा नमक व पानी डाल कर गाड़ा घोल बना लीजिए. कड़ाही मे तेल गरम होने रखिए ओर जब तक तेल गरम हो रहा है मिश्रण के छोटे गोले बना लीजिए.
तेल गरम होने पर गोलो को घोल मे डूबा कर तेल मे धीरे से डालिए ओर मीडियम गॅस पर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए ओर नेप्किन पेपर पर निकाल लीजिए. इससे अतरिक्त तेल भी हट जाएगा.
गरमा-गरम आलू बोंडा हरी चट्नी के साथ परोसिए.
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.
Friday, 28 September 2012
सिंपल फ़्राइड राइस
सिंपल फ़्राइड राइस
जब कभी आप के यहाँ चावल बच जाए तो उन्हे इस्तेमाल करने का ये सबसे आसान और टेस्टी तरीका है. फ़्राइड राइस बनाने के लिए चावल हमेश ठंडे होने चाहिए इन्हे तुरंत पकाए हुए चावलों से नही बना सकते. ताजे चावलो से बनाने पर चावल खिले हुए नही बनेगे. तो अब हम फ़्राइड राइस बनाते है:
आवश्यक सामग्री:
पके हुए चावल : दो कटोरी
प्याज : दो मीडियम साइज़ बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च : दो बारीक कटी हुई
हरा धनिया : दो चम्मच बारीक कटा हुआ
नींबू का रस : दो चम्मच
तेल : एक बड़ा चम्मच
जीरा : एक छोटी चम्मच
लाल मिर्च : चोथाई चम्मच या स्वादानुसार
नमक : स्वादानुसार
विधि:
एक कड़ाही मे तेल गरम कर ले और इसमे जीरा डाले और हल्का भूने. अब इसमे बारीक कटा हुआ प्याज डाल कर दो मिनिट या हल्का गुलाबी होने तक भूने अब इसमे हरी मिर्च डालिए और दो - तीन सेकेंड बाद चावलों को डाले. यदि चावल आपस में चिपके हुए हो तो उनको हाथ से हल्का सा मसल ले इससे वो अलग -अलग बिखरे हुए हो जाएँगे. गॅस को धीमी आँच पर ही रखे और इन्हे अच्छी तरह से उलट पलट ले अब इसमे लाल मिर्च पाउडर व नमक डाले और मिला ले. चावल डालने के बाद लगभग दो मिनिट बाद गॅस को बंद कर दीजिए.
अब इनमे नींबू का रस और हरा धनिया डाल कर मिलाए. इन्हे किसी भी समय खाया जा सकता है पर ये सुबह नाश्ते मे या शाम की गरमा गरम चाय के साथ ये बहुत ही टेस्टी लगते है. इन्हे आप बच्चो की टिफिन मे भी दे सकते है तब इसमे हरी मिर्च का प्रयोग ना करें.
नोट:- ये रिसिपी रात के बचे हुए चावलों से बनाए तो ये बहुत अच्छे और खिले खिले बनते है.
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.
Subscribe to:
Posts (Atom)


