A Blog from http://ghargrihasti.com -A Complete Perfect Home Website.
Showing posts with label poori. Show all posts
Showing posts with label poori. Show all posts
Sunday, 30 September 2012
आलू साबूदाना की पूरी (व्रत की पूरी )
आलू साबूदाना की पूरी (व्रत की पूरी )
आवश्यक सामग्री :
भीगा हुआ साबूदाना - एक कटोरी,
सिंघाड़े का आटा, -एक कटोरी
उबले आलू, - दो -तीन
हरी मिर्च - दो बारीक कटी हुई,
सेंधा नमक, - स्वादानुसार
काली मिर्च पावडर -1/2 छोटी चम्मच
हरा धनिया बारीक कटा - दो चम्मच
घी - तलने के लिए
विधि :
उबले आलू को मैश कर लें। साबूदाना और आलू को सिंघाड़े के आटे में मिला लें। घी को छोड़कर बाकी सभी वस्तुएं भी आटे में डालकर अच्छी तरह मिला लें। थोड़ा पानी डालकर गूंध लें।
अब हाथ पर पानी लगाकर छोटी-छोटी लोई तोड़कर पूरी का आकार दें या फिर बेलन से बेल लें। अब कड़ाही में घी गरम करके पूरी को सुनहरी होने तक तक लें। आप चाहे तो इन्हें तवे पर दोनों तरफ से घी लगाकर भी सेंक सकते हैं। लजीज फलाहारी पूरी तैयार है.
नोट: इसे आप चाहे तो सिर्फ़ आलू (बिना साबूदाना के) के साथ भी बना सकते है.
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.
Thursday, 27 September 2012
पालक की पूरी
पालक की पूरी :-
सर्दियो का मोसम आने वाला है, ओर सर्दियो मे बहुत अच्छा ताज़ा ताज़ा पालक बाज़ार मे आसानी से मिल जाता है, तो आइए आज बनाते है पालक की पूरी जो खाने तो टेस्टी है ही साथ ही ये स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छी है ख़ासकर ब्च्चो के लिए जिन्हे आम तोर पर पालक खाना बिल्कुल पसंद नही होता.
आवश्यक सामग्री :-
पालक- एक गुच्छा
गेंहू का आटा -दो कप
नमक - स्वादानुसार
जीरा- 1/2 छोटी चम्मच
तेल या घी- पूरिया तलने के लिए
विधि :-
सबसे पहले पालक के पत्तो को धो कर एक बर्तन मे स्टीम होने के लिए रख दीजिए. 5-7 मिनिट मे यह नरम हो जाएगा. अब इसे ठंडा कर लीजिए ओर ठंडा होने के बाद इसे मिक्शी मे पीस कर प्युरे कर ले .अब ए
क बर्तन मे गेंहू का आटा लेकर उसमे पालक प्युरे, जीरा, नमक डाल कर गूँथ ले. इसे 10 मिनिट के लिए रख दीजिए. दस मिनिट बाद एक कड़ाही मे तेल गरम होने के लिए रखे ओर आटे मे से नीबू की आकर की गोलिया तोड़ कर लोई या पेड़े बना लीजिए अब इनकी पूरिया बेल लीजिए. जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए तो एक -एक पूरी डाल कर हल्का भूरा होने तक तले. बस आपकी ख़स्ता करारी पूरिया तैयार है इन्हे आम के आचार, चटनी,चाय, या अपनी पसंद की किसी भी गरमा-गर्म सब्जी से खाइए.
नोट :- तेल अच्छी तरह से गरम हो गया है यह जानने के लिए तेल मे आटे की एक छोटी सी गोली बना कर डालिए यदि यह गोली तुरंत उपर आ जाए तो समझिए की तेल पूरिया तलने के लिए तैयार है.
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.
दाल की पूरी :-
दाल की पूरी :-
कई बार जब हम दाल बनाते है तो वह बच जाती है ओर घर मे कोई भी उस बची हुई दाल को खाना नही चाहता. इसलिए आज मे आपको एक ऐसे रेसिपी बताऊगी जो आसान ,पोष्टिक ओर टेस्टी भी है, साथ ही यह आपकी लेफ्टओवर दाल को भी बर्बाद नही होने देगी. इसे आप किसी भी दाल से बना सकते है पर सबसे ज़्यादा टेस्टी यह अरहर/ तूअर दाल से बनती है. तो आइए इसे बनाते है.
आवश्यक सामग्री :-
पकी हुई अरहर की दाल- एक कटोरी
गेंहू का आटा-दो कटोरी
तेल या घी- तलने के लिए
विधि :-
एक बरतन मे आटा लीजिए ओर उसमे दाल डाल कर गूँध लीजिए. आटा गुंधने के लिए दाल का ही उपयोग करे पानी का नही ताकि पूरियो मे दाल का स्वाद अच्छी तरह से आए ,दस मिनिट के लिए आटा ढक कर रख दीजिए ,दस
मिनिट बाद आटा हाथ से मसल कर सॉफ्ट कर लीजिए . अब इसकी नीबू के आकार की लोइया /पेड़े बना ले ओर पूरिया बेल ले. साथ ही एक कड़ाही मे तेल गरम कर ले जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए तो एक -एक पूरी डाल कर हल्का भूरा होने तक तले. बस आपकी ख़स्ता करारी पूरिया तैयार है इन्हे आम के आचार, चटनी,चाय, या अपनी पसंद की किसी भी गरमा-गर्म सब्जी से खाइए.
इन्हे बनाने के लिए कोई भी दाल का यूज़ किया जा सकता है पर अरहर की फ्राइ की हुई दाल से बनी पूरियो का स्वाद लाजवाव होता है.
नोट :- तेल अच्छी तरह से गरम हो गया है यह जानने के लिए तेल मे आटे की एक छोटी सी गोली बना कर डालिए यदि यह गोली तुरंत उपर आ जाए तो समझिए की तेल पूरिया तलने के लिए तैयार है.
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.
Subscribe to:
Posts (Atom)


