Showing posts with label tiffine recipe. Show all posts
Showing posts with label tiffine recipe. Show all posts

Wednesday, 3 October 2012

गोभी के परांठे


गोभी के परांठे

सुबह के नाश्ते मे या डिनर मे  आप अपने परिवार को किसी भी समय गोभी के परांठे परोस सकते हैं ,चटनी के साथ इनका स्वाद और भी बड़ जाता है.  तो आईये आज हम गोभी के परांठे बनाते है.

--> आवश्यक सामग्री - 

गोभी - 150 ग्राम या एक छोटा गोभी
गेहूं का आटा - 200 ग्राम या दो छोटी कटोरी
जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
गरम मसाला -आधा छोटी चम्मच
हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुयी
अदरक  बारीक कसा हुआ
हरा धनियाँ -एक टेबिल स्पून बारीक कटा हुआ
नमक - स्वादानुसार
तेल या घी - परांठे सेकने के लिये

विधि -

सबसे पहले आटे में एक टेबिल स्पून तेल और आधी छोटी चम्मच नमक मिला दीजिये. इसको मिलाइये और पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. गूथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढक कर रख दीजिये.
फूल गोभी को बड़े टुकड़ो मे काट कर साफ कर ले ओर इसे अच्छी तरह धो लीजिये. अब इन डुकड़ों को कद्दूकस कर लीजिये. आप इसे फूड प्रोसेसर मे भी कस (ग्रेट) कर सकते हैं.
अब एक कढ़ाई मे एक बड़ी चम्मच तेल डाल कर गरम करे.. तेल गरम होने के बाद उसमें जीरा डाल कर भून लीजिये. अब  हरी मिर्च,अदरक और धनियाँ पाउडर डाल दीजिये और अब गोभी का चूरा, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला,,नमक और हरा धनियाँ डाल कर मिला दीजिये. 2 मिनिट तक चलाते रहिये. गोभी का मिश्रण पराठों में भरने के लिये तैयार है.

आटे से लोई तोड़िये और करीब 4-5 इंच व्यास की रोटी बेल लीजिये. एक बड़ी चम्मच गोभी मिश्रण उस पर रखिये उसे चारों ओर से मोड़कर बन्द कर दीजिये इसे अच्छी तरह से बंद कर दे. अब इस भरी हुइ लोई को हथेली की सहायता से दबाकर चपटा करके थोड़ा सा बड़ा कर लें. अगर एसा नहीं करेंगे तो बेलते बक्त आपका परांठा फट सकता है. अब बेलन की सहायता से 6 या 7 इंच व्यास में परांठा बेल लीजिये. अब इस परांठे को तबे पर डाल कर दोनों ओर से घी लगाकर ब्राउन होने तक खस्ता सेकिये (पहले परांठे को दोनो ओर से बिना घी के हल्का सिक जाने दीजिए जब इसपर हल्की ब्राउन चित्तियाँ आ जाए तब परांठे पर घी लगाए). इसी तरह से एक एक करके सारे पराठे बना लीजिये.

लीजिए आपके गोभी के पराठे तैयार हैं. गरमा गरम गोभी के परांठे, पसंदीदा सब्जी, दही, हरे धनिए की चटनी, मीठी चटनी, ईमली की चटनी या मक्खन के साथ परोसिये व खाइये.

नोट: यदि आपको भरे हुए परांठे बेलने मे परेसानी हो तो आप आटे के दो छोटी लोइयाँ बनाए और इनसे दो अलग अलग पतली चपातियाँ बेल ले, अब एक चपाती को चाकले पर रखे और इसपर मिश्रण समान रूप से फैला ले इसके उपर दूसरी तैयार चपाती रखे और किनारों को हाथ से दबाकर बंद कर दे, अब इसे तवे पर डाल कर सेंक ले.
 
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.

Sunday, 30 September 2012

मटर पुलाव


मटर पुलाव



चावल तो सभी पसन्द करते हैं, लेकिन इसमें हरी सब्जियाँ डाल कर पुलाव बना दें तो इसकी स्वाद और पौष्टिकता बढ़ जाती है.   इस पुलाव में घी भी बहुत कम लगता है तो जो लोग घी कम खाना चाहते है उन्हे भी यह पसंद आएगा..

आवश्यक सामग्री -

बासमती चावल -   2 छोटी कटोरी
नीबू -1
देशी घी या रिफाइन्ड तेल - लगभग एक बड़ी चम्मच
जीरा- एक छोटी चम्मच
लौंग- 3-4
बड़ी इलाइची - 1-2 छील कर दाने निकाल लें
हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
पनीर के छोटे चोकोर टुकड़े - एक कटोरी  
हरी मटर के दाने - एक कटोरी
हरा धनियाँ- एक बड़ा चम्मच बारीक काटा हुआ
नमक- स्वादानुसार

विधि -

चावलों को अच्छी तरह धो कर आधा घन्टे के लिये पानी में भिगो दें.

यदि माइक्रोवेव में बनाना है

तो माइक्रोवेव में रखने वाले बाउल में भीगे हुये चावल डाल दें और उसमे चावलों से लगभग दुगना पानी मिला दें, और नीबू का रस और नमक मिला दें, अब इनको ढक कर 12 मिनिट तक पकायें. चावलों को चेक कर ले कि चावल पक गये हैं या नही. अब इन्हे से बाहर निकाल लीजिये, और ढक्कन खोल दीजिये.

अब गैस पर कढ़ाई रखिये, कड़ाई मैं एक टेबल स्पून घी डाल कर पनीर के टुकड़ों को हल्का सा सेंक लीजिए और इन्हे एक प्लेट मैं निकाल लीजिए. अब बचा हुआ घी भी कड़ाई मे डालिए और गरम कीजिये, और अब जीरा डालिये, जीरा ब्राउन होने के बाद लौंग, इलाइची के दाने और हरी मिर्च डाल दीजिये, एक मिनिट भूनिये और अब मटर के दाने डाल दीजिए और नमक डाल दीजिये, 1 मिनिट तक कलछी से चला कर भूनिये. अब थोड़ी देर के लिए इसे ढक दीजिए ताकि मटर थोड़ी पक जाए. ढक्कन हटाइये अब इसमे चावल मिलाकर 2 मिनिट तक कलछी से चलाते हुये भुनिये और अब अंत मे पनीर के टुकड़े डालिए और मिला लीजिए. आपका पुलाव तैयार हो गया है.

यदि ये पुलाव आप गॅस पर बना रहे है

तो कुकर में घी डाल कर गरम कीजिये, अब जीरा डाल दीजिये, जीरा हल्का ब्राउन होने तक भुनने के बाद लौंग और इलाइची के दाने और हरी मिर्च डल कर 1 मिनिट भूनिये. अब इसमे मटर डाल दीजिये. 1 मिनिट तक भूनिये, और अब चावल डाल कर 1 मिनिट तक फिर भूनिये और अब चावल से दुगना पानी डाल दीजिये और नीबू का रस और नमक डाल दीजिये. कुकर बन्द कर दीजिये. जैसे ही कुकर में प्रेसर आये आप गैस बन्द कर दीजिये. 5 मिनिट बाद कुकर खोलिये. पुलाव तैयार है.
पुलाव को बाउल या बड़े प्लेट में निकाल लीजिये इसमे पनीर के टुकड़े डालिए और मिला लीजिए. अब हरे धनिये से सजाइये और परोसिये.

नोट: आप इसमे अपने पसंद की और भी सब्जिया डाल सकते है. इन सब्जियों को भी मटर के साथ डाल दे.

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.

Friday, 28 September 2012

आलू की कचोरी


आलू की कचोरी

              अक्सर त्योहार पर हम  पूरी के साथ-साथ कचोरी भी बनाते है, ओर आलू की कचोरी बच्चो को भी बहुत पसंद होती है. इसे बनाना बहुत ही आसान है. तो चलिए आलू की कचोरी बनाना शुरू करते है.

आवश्यक सामग्री :-
                  आलू :5-6 मीडियम साइज़ के
                  हरी मिर्च :2 बारीक कटी हुई
                  हरा धनिया : 2 चम्मच बारीक कटा हुआ
                  लाल मिर्च पाउडर :1 छोटा चम्मच या स्वादानुसार
                  नमक :  स्वादानुसार
                  आमचूर पाउडर :1 छोटा चम्मच
                  गरम मसाला : 1/2 छोटी चम्मच
                  गेंहू का आटा :दो कप
                  तेल या घी : तलने के लिए
विधि :-
       आलू को धोकर कुकर मे उबलने के लिए रख दे ये दो से तीन सीटी मे उबाल जाएगे. जब तक आलू उबाल रहे है आप आटा लगा ले. इसके लिए एक बर्तन मे आटा लीजिए इसमे 1/2 छोटी चम्मच  नमक डाल कर पानी की सहायता से नरम आटा गूँध ले. कचोरी का आटा पूरी की तुलना मे काफ़ी नरम गुँधा जाता है. आटे को थोड़ी द देर के लिए रख दीजिए इससे वह ओर नरम हो जाएगा ओर कचोरी आसानी से बेली जा सकेगी. आलू को उबलने के बाद छील ले ओर उन्हे कद्दूकस की सहयता से कस(ग्रेट कर ले) लीजिए अब इसमे हरी मिर्च,हरा धनिया,लाल मिर्च पाउडर,नमक,आमचूर पाउडर, मिला लेऽब आटे की नीबू के आकर की छोटी-छोटी लोइया बना ले. अब एक लोई लीजिए ओर इसे हाथ स
ए फेला कर इसमे एक चम्मच तैयार मिक्सचर भारिए ओर  हल्के हाथ से बेल लीजिए. आअप कड़ाही मे तेल गरम होने रख दे ओर साथ-साथ सारी कचोरिया बेल कर रख ले. तेल गरम होने के बाद एक-एक करके कचोरिया ताल लीजिए इन्हे मीडियम गॅस पर गोल्डन ब्राउन होने तक तले ओर निकाल कर एक नॅपकिन पर रखते जाए . गरमा-गरम कचोरी को आप नाश्तेमे या टिफिन मे भी दे सकते है. ये चाय  या ठंडी खीर के साथ भी बहुत टेस्टी लगती है. इससे आपकी लगभग 18 - २० कचोरिया तैयार हो जाएँगी.

मात्रा: 5-6 लोगों के लिए.
समय: लगभग 45 मिनिट.

 इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.

सिंपल फ़्राइड राइस


सिंपल फ़्राइड राइस

जब कभी आप के यहाँ चावल बच जाए तो उन्हे इस्तेमाल करने का ये सबसे आसान और टेस्टी तरीका है. फ़्राइड राइस बनाने के लिए चावल हमेश ठंडे होने चाहिए इन्हे तुरंत पकाए हुए चावलों से नही बना सकते. ताजे चावलो से बनाने पर चावल खिले हुए नही बनेगे. तो अब हम फ़्राइड राइस बनाते है:

आवश्यक सामग्री:

पके हुए चावल : दो कटोरी
प्याज         : दो मीडियम साइज़  बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च      : दो  बारीक कटी हुई  
हरा धनिया    : दो चम्मच बारीक कटा हुआ
नींबू का रस   : दो चम्मच
तेल          : एक बड़ा चम्मच
जीरा         : एक छोटी चम्मच
लाल मिर्च    : चोथाई चम्मच या स्वादानुसार
नमक        : स्वादानुसार

विधि:
एक कड़ाही मे तेल गरम कर ले और इसमे जीरा डाले और हल्का भूने. अब इसमे बारीक कटा हुआ प्याज डाल कर दो मिनिट या हल्का गुलाबी होने तक भूने अब इसमे हरी मिर्च डालिए और दो - तीन सेकेंड बाद चावलों को डाले. यदि चावल आपस में चिपके हुए हो तो उनको हाथ से हल्का सा मसल ले इससे वो अलग -अलग बिखरे हुए हो जाएँगे. गॅस को धीमी आँच पर ही रखे और इन्हे अच्छी तरह से उलट पलट ले अब इसमे लाल मिर्च पाउडर व नमक डाले और मिला ले. चावल डालने के बाद लगभग दो मिनिट बाद गॅस को बंद कर दीजिए.

अब इनमे नींबू का रस और हरा धनिया डाल कर मिलाए. इन्हे किसी भी समय खाया जा सकता है पर ये सुबह नाश्ते मे या शाम की गरमा गरम चाय के साथ ये बहुत ही टेस्टी लगते है. इन्हे आप बच्चो की टिफिन मे भी दे सकते है तब इसमे हरी मिर्च का प्रयोग ना करें.

नोट:- ये रिसिपी रात के बचे हुए चावलों से बनाए तो ये बहुत अच्छे और खिले खिले बनते है.

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे. 

Thursday, 27 September 2012

पालक की पूरी


पालक की पूरी :-


               सर्दियो का मोसम आने वाला है, ओर सर्दियो मे बहुत अच्छा ताज़ा ताज़ा पालक बाज़ार मे आसानी से मिल जाता है, तो आइए आज बनाते है पालक की पूरी जो खाने तो टेस्टी है ही साथ ही ये स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छी है  ख़ासकर ब्च्चो के लिए जिन्हे आम तोर पर पालक खाना बिल्कुल पसंद नही होता.

आवश्यक सामग्री :-

                  पालक- एक गुच्छा
                  गेंहू का आटा -दो कप
                  नमक - स्वादानुसार
                  जीरा- 1/2 छोटी चम्मच
                  तेल या घी- पूरिया तलने के लिए

विधि :-

       सबसे पहले पालक के पत्तो को धो कर एक बर्तन मे स्टीम होने के लिए रख दीजिए. 5-7 मिनिट मे यह नरम हो जाएगा. अब इसे ठंडा कर लीजिए ओर ठंडा होने के बाद इसे मिक्शी मे पीस कर प्युरे कर ले .अब ए
क बर्तन मे गेंहू का आटा लेकर उसमे पालक प्युरे, जीरा, नमक डाल कर गूँथ ले. इसे 10 मिनिट के लिए रख दीजिए. दस मिनिट बाद एक कड़ाही मे तेल गरम होने के लिए रखे ओर आटे मे से नीबू की आकर की गोलिया तोड़ कर लोई या पेड़े बना लीजिए अब इनकी पूरिया बेल लीजिए. जब तेल  अच्छी तरह गरम हो जाए तो एक -एक पूरी डाल कर हल्का भूरा होने तक तले. बस आपकी ख़स्ता करारी पूरिया तैयार है इन्हे  आम के आचार, चटनी,चाय, या अपनी पसंद की किसी भी गरमा-गर्म सब्जी से खाइए.

नोट :-   तेल अच्छी तरह से गरम हो गया है यह जानने के लिए तेल मे आटे की एक छोटी सी गोली बना कर डालिए यदि यह गोली तुरंत उपर आ जाए तो समझिए की तेल पूरिया तलने के लिए तैयार है.

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.