सूजी केक :-




आपने मीठा केक तो बहुत खाया होगा आज में आपको एक ऐसा केक बनाना सिखाऊँगी जो नमकीन होता है ओर नाश्ते मे खाया जाता है. तो आइए बनाना शुरू करते है.
आवश्यक सामग्री :-
सूजी (रवा) - दो कटोरी
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार
खाने का सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
नीबू का रस -दो चम्मच
मूँगफली के दाने - 15 -20 दाने
प्याज - एक बारीक कटा हुआ
टमाटर -एक बारीक कटा हुआ
गाजर - एक बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च - एक बारीक कटी हुई
ताजी हरी मटर - 15-20 दाने
तेल - एक चमचा
सफेद तिल - एक बड़ी चम्मच
विधि :-
एक बर्तन मे सूजी छान लीजिए ओर इसमे लाल मिर्च,नमक,सोडा व थोड़ा सा पानी डाल कर थिक पेस्ट बना लीजिए ओर इसे कम से कम एक घंटे के लिए रख दीजिए( सुबह नाश्ते मे बनाने के लिए आप इसे रात को ही पेस्ट बना कर रख सकते है) .एक घंटे बाद या जब आप इसे बनाए तब इसमे बारीक कटा प्याज,टमाटर,हरी मिर्च,मटर,मूँगफली के दाने,नीबू का रस मिलाए. यह पेस्ट पतला नही बनाना है इसेउथना ही गाड़ा रखिए जितना आप सर मे लगाने के लिए मेहन्दी पेस्ट को रखते है. अब एक कड़ाही मे तेल गरम कीजिए. तेलगराम होने पर इसमे तिल डालिए ओर चटकने दीजिये. अब इसमे तैयार पेस्ट डाले ओर फुल गॅस पर ही दो मिनिट ढक कर पकाए. दो मिनिट बाद गॅस को मीडियम फ्लॅम(आँच) पर कर दे ओर लगभग 5 मिनिट पकने दे. 5 मिनिट बाद खोल कर देखे, इसने कड़ाही की गोल शेप ले ली होगी इसे पलटे की सहायता से पलट दे यह इस ओर ब्राउन हो गया होगा. अब दूसरी तरफ भी इसी तरह 5-7 मिनिट पकाए ओर फिर इसके सेंटर मे एक चाकू सीधा डाले ओर सीधा ही बाहर निकाले यदि चाकू सूखा ही बाहर आ जाए तो जानिए की केक रेडी है ओर यदि चाकू गीला है उस पर पेस्ट लगा है तो इसे धीमे आँच पर कुछ ओर देर पकाए.
जब केक तैयार हो जाए उसे एक प्लेट मे निकाल ले ओर इसकी कटिंग की ज़िम्मेदारी अपने बच्चे को दे ओर काटते वक्त देखिए वो कितना खुश है. मेरे घर मे तो यह केक हमेशा मेरा बेटा ही काटता है. इस सूजी केक को ईमली की मीठी चटनी के साथ खाइए बहुत टेस्टी लगेगा या फिर अपनी पसंद की किसी भी चटनी, टोमॅटो केचप से खाइए.
नोट :- (1) केक को दोनो तरफ गहरा ब्राउन होने तक सेके.
(2) बाहर निकालने से पहले चाकू डाल कर चेक ज़रूर करे.
(3) इसमे आप अपने पसंद की कोई भी सब्जी डाल सकते है.
(4) इन्स्टेंट केक बनाने के लिए सोडा की जगह ईनो डाले ओर 5 मिनिट बाद ही बना सकते है.
समय - लगभग आधा घंटा
मात्रा - चार लोगो के लिए
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.

No comments:
Post a Comment