Showing posts with label leftover recipe. Show all posts
Showing posts with label leftover recipe. Show all posts

Friday, 28 September 2012

सिंपल फ़्राइड राइस


सिंपल फ़्राइड राइस

जब कभी आप के यहाँ चावल बच जाए तो उन्हे इस्तेमाल करने का ये सबसे आसान और टेस्टी तरीका है. फ़्राइड राइस बनाने के लिए चावल हमेश ठंडे होने चाहिए इन्हे तुरंत पकाए हुए चावलों से नही बना सकते. ताजे चावलो से बनाने पर चावल खिले हुए नही बनेगे. तो अब हम फ़्राइड राइस बनाते है:

आवश्यक सामग्री:

पके हुए चावल : दो कटोरी
प्याज         : दो मीडियम साइज़  बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च      : दो  बारीक कटी हुई  
हरा धनिया    : दो चम्मच बारीक कटा हुआ
नींबू का रस   : दो चम्मच
तेल          : एक बड़ा चम्मच
जीरा         : एक छोटी चम्मच
लाल मिर्च    : चोथाई चम्मच या स्वादानुसार
नमक        : स्वादानुसार

विधि:
एक कड़ाही मे तेल गरम कर ले और इसमे जीरा डाले और हल्का भूने. अब इसमे बारीक कटा हुआ प्याज डाल कर दो मिनिट या हल्का गुलाबी होने तक भूने अब इसमे हरी मिर्च डालिए और दो - तीन सेकेंड बाद चावलों को डाले. यदि चावल आपस में चिपके हुए हो तो उनको हाथ से हल्का सा मसल ले इससे वो अलग -अलग बिखरे हुए हो जाएँगे. गॅस को धीमी आँच पर ही रखे और इन्हे अच्छी तरह से उलट पलट ले अब इसमे लाल मिर्च पाउडर व नमक डाले और मिला ले. चावल डालने के बाद लगभग दो मिनिट बाद गॅस को बंद कर दीजिए.

अब इनमे नींबू का रस और हरा धनिया डाल कर मिलाए. इन्हे किसी भी समय खाया जा सकता है पर ये सुबह नाश्ते मे या शाम की गरमा गरम चाय के साथ ये बहुत ही टेस्टी लगते है. इन्हे आप बच्चो की टिफिन मे भी दे सकते है तब इसमे हरी मिर्च का प्रयोग ना करें.

नोट:- ये रिसिपी रात के बचे हुए चावलों से बनाए तो ये बहुत अच्छे और खिले खिले बनते है.

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे. 

Thursday, 27 September 2012

दाल की पूरी :-


दाल की पूरी :-


              कई बार जब हम दाल बनाते है तो वह बच जाती है ओर घर मे कोई भी उस बची हुई दाल को खाना नही चाहता. इसलिए आज मे आपको एक ऐसे रेसिपी बताऊगी जो आसान ,पोष्टिक ओर टेस्टी भी है, साथ ही यह आपकी लेफ्टओवर दाल को भी बर्बाद नही होने देगी. इसे आप किसी भी दाल से बना सकते है पर सबसे ज़्यादा टेस्टी यह अरहर/ तूअर दाल से बनती है. तो आइए इसे बनाते है.

आवश्यक सामग्री :-

                   पकी हुई अरहर की दाल- एक कटोरी
                   गेंहू का आटा-दो कटोरी
                   तेल या घी- तलने के लिए

विधि :-

         एक बरतन मे आटा लीजिए ओर उसमे दाल डाल कर गूँध लीजिए. आटा गुंधने के लिए दाल का ही उपयोग करे पानी का नही ताकि पूरियो मे दाल का स्वाद अच्छी तरह से आए ,दस मिनिट के लिए आटा ढक कर रख दीजिए ,दस
 मिनिट बाद आटा हाथ से मसल कर सॉफ्ट कर लीजिए . अब इसकी नीबू के आकार की लोइया /पेड़े बना ले ओर पूरिया बेल ले. साथ ही एक कड़ाही मे तेल गरम कर ले जब तेल  अच्छी तरह गरम हो जाए तो एक -एक पूरी डाल कर हल्का भूरा होने तक तले. बस आपकी ख़स्ता करारी पूरिया तैयार है इन्हे  आम के आचार, चटनी,चाय, या अपनी पसंद की किसी भी गरमा-गर्म सब्जी से खाइए.
                       इन्हे बनाने के लिए कोई भी दाल का यूज़ किया जा सकता है पर अरहर की फ्राइ की हुई दाल से बनी पूरियो का स्वाद लाजवाव होता है.

नोट :-  तेल अच्छी तरह से गरम हो गया है यह जानने के लिए तेल मे आटे की एक छोटी सी गोली बना कर डालिए यदि यह गोली तुरंत उपर आ जाए तो समझिए की तेल पूरिया तलने के लिए तैयार है.

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.