A Blog from http://ghargrihasti.com -A Complete Perfect Home Website.
Monday, 1 October 2012
लौकी (घिया या दूधि) की बर्फी
लौकी (घिया या दूधि) की बर्फी
लौकी की बर्फी को आप त्यौहार या व्रत में फलाहार के रूप में भी बना सकते हैं. ये बनाने में एकदम आसान, पौष्टिक लौकी की बर्फी दिवाली पर सभी को बहुत पसन्द आयेगी.
लौकी की बर्फी बनाने के लिये लौकी पकी हुई लें तो लौकी की बर्फी का स्वाद बहुत अच्छा रहेगा. बर्फी बनाने के लिये कच्ची या पतली लौकी सही नहीं रहती.
आवश्यक सामग्री -
लौकी - 1/2 किग्रा.
घी - 4 छोटी चम्मच
चीनी - 125 ग्राम
मावा - 125 ग्राम
काजू - 10-15 (काजू के छोटे टुकड़े कर लीजिये)
इलाइची पाउडर - एक टेबल स्पून
पिस्ते - एक छोटी चम्मच (बारीक कतरे हुये)
विधि -
लौकी को छील लीजिये, लम्बे टुकड़ो मे काटिये और बीज एवं बीज वाला गूदा हटा दीजिये और कद्दूकस कर लीजिये, कढ़ाई में 2 चम्मच घी डाल दीजिये घी पिघलने पर बिना पानी डाले लौकी डालिये, इसे ढककर धीमी आग पर पकने दीजिये, बीच बीच मे इसे चमचे से चलाइये और फिर से ढक दीजिये. लौकी के नरम होने तक इसे पकने दीजिये.
अब इसमे चीनी डालकर पकाइये, चीनी के साथ मिलकर लौकी से काफी मात्रा में पानी निकल आता है, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये ताकि लौकी तले में न लगे, इस तरह लौकी से पानी बिलकुल खतम होने तक लौकी को पका लीजिये.
पकी हुई लौकी में बचा हुआ घी डालिये और लौकी को अच्छी तरह भून लीजिये. भुने लौकी चीनी में मावा को हाथ से मसल कर डाल दे और उसमे मेवे मिलाइये और चमचे से चलाते हुये तब तक पकाइये जब तक कि वह जमने वाली अवस्था में न आ जाय, इसके लिये उंगलियों से चाशनी को चिपका कर देखिये कि वह उंगलियों से चिपकते हुये जमने सा लगता है तो आग बन्द कर दीजिये और इलाइची पाउडर मिला दीजिये.
थाली को जरा सा घी लगाकर चिकना कीजिये और ये मिश्रण थाली में डालकर एकसार करके जमने रख दीजिये. बर्फी के ऊपर कतरे हुये बारीक पिस्ते डाल कर चिपका दीजिये. लगभग 1 से डेड घंटे में लौकी की बर्फी जमकर तैयार हो जाती है. इसको आप अपने मन पसन्द आकार में काटिये और इसे एअर टाइट कन्टेनर मे भरकर फ्रिज मे रखिए. सर्दियों के मौसम मे इसको आप बाहर भी रख सकते है.
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment