A Blog from http://ghargrihasti.com -A Complete Perfect Home Website.
Thursday, 11 October 2012
गोभी मटर मसाला
गोभी मटर मसाला
आज कल गोभी और मटर का सीजन आ गया है तो आइये आज बनाते है मसालेदार गोभी मटर मसाला. इस मसालेदार सब्जी को आप मेहमआनो के लिए भी परोस सकते है.
आवश्यक सामग्री -
फूल गोभी - 1 मीडियम साइज़ का
हरी मटर के दाने - लगभग 1 कप
टमाटर - 2 -3 मीडियम साइज़
प्याज - 2 मीडियम साइज़
लहसुन - 2-3 कलियाँ
हरी मिर्च - 1-2
अदरक - आधा इंच लम्बा टुकड़ा
मूंगफली के दाने - एक टेबल स्पून
तेल - एक से डेड बड़ा चमचा
जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार
लाल मिर्च - आधा छोटी चम्मच या स्वादानुसार
गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
फ्रेश मलाई - 1 बड़ी चम्मच
हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि -
फूल गोभी को मोटे टुकड़ों में काट लीजिये . गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक डालकर उसमे गोभी के टुकड़ों को डाल कर 10 मिनिट के लिये रख दीजिये, अब ये पानी हटाकर साफ पानी से गोभी को धो लीजिये. मटर के दाने भी धो लीजिये. प्याज, लहसुन को छीलकर बड़े टुकड़ों मे काट ले, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक धोइये और बड़े टुकड़ों में काट लीजिये, छिले हुये मूंगफली के दाने, इन सब को बारीक पीस कर मसाला तैयार कर लीजिये. इस पिसे मसाले मे हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, लाल मिर्च, नमक भी मिला लीजिए.
अब कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, तेल में जीरा डालिये, जीरा तड़कने पर पिसा हुआ मसाला व मलाई डाल कर चमचे चला चला कर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.
भुने मसाले में कटे हुये गोभी और मटर के दाने डाल कर 2 मिनिट भूनिये, एक कप पानी डालकर सब्जी को ढककर लगभग 10 मिनिट के लिये धीमी गैस पर पकाइये. ढक्कन खोलिये और देखिये कि मटर के दाने और गोभी के टुकड़े थोड़े नरम हो गये हैं, अगर गोभी आपको हल्का नरम न लग रहा हो तब सब्जी को चमचे से चलाइये, पानी कम लग रहा तो थोड़ा पानी भी डाल सकते हैं और सब्जी को फिर से ढककर थोड़ी देर और पका लीजिये. (इन सब्जियों को मैश न होने दें). ढक्कन खोलिये सब्जी में गरम मसाला और आधा हरा धनियां मिला दीजिये.
ये लीजिये गोभी मटर मसाला तैयार है, सब्जी को प्याले में निकालिये और ऊपर हरा धनियां डाल कर सजाइये. गरमा गरम गोभी मटर मसाला, नान, चपाती, परांठे, चपाती या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
नोट : (1) आप सब्जी में प्याज, लहसुन नही डालना चाहते है तो मसाले के साथ प्याज, लहसुन मत लीजिये और बिलकुल उपरोक्त तरीके से मसाला भूनिये और सब्जी तैयार कर लीजिये.
(2) मलाई बाज़ार से लाने की आवश्यकता नही है, इसमे हमने घर की दूध के उपर से उतरी हुई मलाई इस्तेमाल की है.
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment