A Blog from http://ghargrihasti.com -A Complete Perfect Home Website.
Thursday, 18 October 2012
केले के कटलेट्स
केले के कटलेट्स
खाने से पहले अगर आपका कुछ हल्का खाने का मन करे तो आप कच्चे केले के कटलेट्स बना सकते हैं. कच्चे केले के कटलेट्स आप व्रत रखते हुये फलाहार के रूप में भी ले सकते हैं.
आवश्यक सामग्री -
कच्चे केले (उबाले हुए) - 4 -5
आलू उबला हुआ - 3 -4
सिघाड़े या कूटू का आटा - 2 -3 टेबल स्पून
सैधा नमक - स्वादानुसार
हरी मिर्च - 1-2 या स्वादानुसार, बारीक कटी हुई
अदरक - 1 इंच अदरक टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
काली मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
हरा धनियां बारीक कतरा हुआ -एक टेबल स्पून
घी - तलने के लिये.
विधि -
उबले हुए केले को ऊपर से छिलका उतारकर मैस कर लीजिये, आलू को छीलिये, मैस कर लीजिये (आप केले और आलू दोनो को कद्दूकस भी कर सकते है). दोनो को मिला लीजिए अब इसमे नमक, काली मिर्च और हरा धनियां डालिये, मिश्रण में 2 टेबल स्पून सिघाड़े या कूटू का आटा डाल कर अच्छी तरह मिलाकर इस मिश्रण को गूथे गये आटे जैसा बना लीजिये.
कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, उपर तैयार किए हुए मिश्रण से नीबू के बराबर आटा तोड़िये और अपनी मन पसन्द आकार के टिकियाँ बनाकर गरम तेल में डालिये, एक बार में 3-4 कटलेट बनाकर तले जा सकते हैं, कटलेट को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तलिये, अब इन तले हुये कटलेटों को कढ़ाई से निकालिये और किसी प्लेट में रखिये, इसी प्रकार सारे कटलेट तल कर तैयार कर लीजिये.
ताजे दही और हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी के साथ केले के कटलेट परोसिये और खाइये.
नोट - (1) अगर आप फ्राइड कट्लएट्स ना खाना चाहे मिश्रण में सिघाड़े या कूटू मिलाने की ज़रूरत नही है और कढ़ाई के स्थान पर तवा (नेनस्टिक) इस्तेमाल करे और तवे पर थोड़ा सा घी डालकर उसपर चपटा किए हुए टिंकियो को सिकने के लिये रखिये. दोनों ओर पलट पलट कर ब्राउन होने तक सेक कर कटलेट निकाल कर प्लेट में रख लीजिये, सारे कटलेट इसी तरह सेंक कर तैयार कर लीजिये. आपके केले के कटलेट तैयार हो जाएँगे.
(2) यदि आप इसे फलाहार के रूप में न लेना चाहें तो सैंधा नमक के स्थान पर सामान्य नमक और सिंघाड़े या कूटू के आटे की जगह कार्न स्टार्च या बेसन का प्रयोग करें.
(3) केले या आलू के कटलेट वगैरह बनाते समय आलू को उबालने के तुरन्त बाद प्रयोग न करें. इन्हें या तो रात को हो उबाल कर रख दे या एक घंटे के लिये फ्रिज में रख दें तो आपके कटलेट बहुत अच्छे बनेंगे.
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment