कुट्टू के आटे की आलू वाली पूरी
व्रत के दिनों में सामान्य आटे के स्थान पर कुट्टू के आटे का प्रयोग किया जाता है. कुट्टू के आटे की सादा पूरी तो आपने कई बार बनाई होगी पर आज हम कुट्टू के आटे की पूरी आलू डालकर बनायंगे.
कुटू के आटे को अकेला गुंथना कठिन होता यदि हम इसमे आलू मिला लेते है तो ये आसानी से गूंथ कर बेला जा सकता है. आलू से पूरियां ज़्यादा खस्ता भी बनतीं है.
आवश्यक सामग्री -
कूटू के आटा - 1 कप
उबले आलू - दो मध्यम आकार के
नमक सैंधा - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
कालीमिर्च पाउडर - आधी छोटी चम्मच
हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
घी - पूरियाँ तलने के लिए
विधि -
कूटू के आटे को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, उबले आलू को छीलिये और मैस कीजिये, आटे में मिलाइये, सैंधा नमक, कालीमिर्च पाउडर और हरा धनिया मिलाइये. सभी चीजों को मिलाते हुये सख्त पूरी के आटे जैसा आटा गूथिये. आटा गुंथने के लिए पानी को बहुत थोड़ा थोड़ा करके डालिए वरना आटा ज़्यादा गीला हो जाएगा.
अब इस गुंथे हुये आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये इससे आटा अच्छा चिकना हो जाएगा. अब आटे की छोटी छोटी लोइया यानी गोले बना कर रख लीजिये.
अब कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. एक गोला उठाइये, कूटू के सूखे आटे में लपेटिये और चकले पर रख कर लगभग 3 इंच के व्यास में बेल लीजिये. पूरी को गरम घी में डालिये और दोनों तरफ ब्राउन होने तक तलिये. सारी पूरी इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
लीजिए आपकी आलू वाली कूटू के आटे की पूरियां तैयार हैं. गरमा गरम पूरियां धनिया टमाटर की चटनी या दही के साथ खाइये (चटनी की रेसिपी आप हमारे ब्लॉग से ले सकते है उसमे साधारण नमक के स्थान पर सेंधा नमक डाल ले. CLICK HERE) .
नोट: यदि आप चाहे तो उबले आलू के स्थान पर उबली अरबी का प्रयोग भी कर सकते.
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.
No comments:
Post a Comment