आलू टमाटर की सब्जी :-

यह एक ऐसी सब्जी है जो हर एक घर मे बनाई जाती है. सर्दियो मे जब बाज़ार मे देशी टमाटर ओर खुश्बुदार हरा धनिया आता है तब तो इस सब्जी का स्वाद दोगुना हो जाता है. देशी टमाटर उपलब्ध ना हो तो आप आमतोर पर मिलने वाले टमाटरो से भी इसे बना सकते है.
आवश्यक सामग्री :-
आलू - 4-5 मीडियम साइज़ के
टमाटर- 3 (देशी टमाटर हो तो ज़्यादा अच्छा)
हरी मिर्च - दो
प्याज - एक बड़े साइज़ का
लहसुन - 3-4 कलिया
अदरक - 1 इंच का टुकड़ा
हरा धनिया - थोड़ा सा
तेल - एक बड़ा चमचा
जीरा - एक छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर- एक छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर -एकछोटी चम्मच( स्वादानुसार)
धनिया पाउडर - एक छोटी चम्मच
गरम मसाला पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार
विधि :-
आइए सबसे पहले मसाला तैयार करते है इसके लिए प्याज,लहसुन व अदरक को छील कर मिक्सी मे पीस ले. इसमे जीरा छोड़कर बाकी सभी मसाले मिला ले. अब गॅस ऑन करके उस पर कुकर रखे ओर तेल डाले जब तेल गरम हो जाए तब इसमे जीरा डाले जब जीरा हल्का ब्राउन होने लगे तब इसमे प्याज लहसुन का तैयार पेस्ट डाले ओर मीडियम गॅस पर भुनाने दे. जब तक यह भुने आप साथ मे टमाटर व हरी मिर्च काटे व मसले मे डाल दे इसे भी साथ मे ही भूनने दे ओर आलू काट कर रख ले .आलू को लंबे टुकड़ो मे काटे. मसले को बीच बीच मे चमचे से चलाते रहे.जब तेलमसले के किनारो पर दिखाई देने लगे तो समझिए की मसाला भुन गया है. अब इसमे आलू डाले ओर इतना पानी डाले की आलू लगभग डूब जाये.अब कुकर बंद कर दे ओर एक सीटी आने के बाद गॅस धीमी कर दे ओर दो सीटी ओर लगाए. बस आपकी सब्जी तैयार है. कुकर खोलने के बाद हरा धनिया डाले ओर गरमा-गरम परोसे. यह सब्जी चपाती,पूरी व चावल के साथ बहुत अच्छी लगती है.
नोट: (1) अगर आप प्याज लहसुन न पसंद करते हों तो आप इस रिसीपी को बिना प्याज लहसुन के भी बना सकते हें तब आप इसकी जगहे मसालो को पानी मे गाढ़ा घोल कर उसे डाले या टमाटर पीस कर पेस्ट बना ले. .
(2) इस सब्जी की ग्रेवी (करी) को ज़्यादा पतला नही किया जाता इसे थोड़ा गाडा रखा जाता हे. थिक ग्रेवी ओर भी ज़्यादा टेस्टी होती है.
मात्रा - चार से पाँच लोंगों के लिये.
समय -1/2 घंटा लगभग.
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.



No comments:
Post a Comment