Saturday, 20 October 2012

टोमॅटो सूप


टोमॅटो सूप :-


टोमॅटो सूप  बहुत ही स्वादिष्ट व पोष्टिक होता है.  सर्दियो मे टोमॅटो सूप पीने का मज़ा ही कुछ ओर होता है. आइये आज टोमॅटो सूप  बनाते हैं.

आवश्यक सामग्री -

टमाटर - 500 ग्राम
अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
नमक - स्वादानुसार ( काला व सफेद )
काली मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
कोर्न फ्लोर - 2 टेबिल स्पून
 फ्रेश क्रीम - 2 टेबिल स्पून

विधि -

टमाटर को  धोकर दो टुकड़ो मे काट कर अदरक के साथ कुकर मे एक गिलास पानी के साथ उबलने रखे ,एक सीटी के बाद बंद कर दे अब इसे ब्लेंडर या मिक्शी की सहायता से पीस ले. सूप छानने वाली छलनी से छान लीजिये.
कार्न फ्लोर को 4 टेबिल  स्पून पानी में घोल ले ओर, गुठलियां न पड़ने दें.  अब पानी बढ़ा कर 1 कप कर लीजिये.
कढ़ाई में कार्न फ्लोर का घोला हुआ पानी, छने हुये टमाटर का सूप, नमक और काली मिर्च पाउडर डाल दें. आवश्यकतानुसार पानी मिला दीजिये, उबाल आने के बाद 4-5 मिनिट तक पकायें.

अब आपका टोमॅटो सूप तैयार है, इसमे ब्रेड क्यूब्स व फ्रेश क्रीम डाल कर सर्व करे.

 मात्रा :- चार लोगों के लिये.

 समय :-  20 मिनट

नोट:   पहले हम कम पानी इस लिये लेते हैं क्योंकि ज्यादा पानी में कार्न फ्लोर घोला जायेगा तो गुठलियां पढ़ने की सम्भावना अधिक रहती है

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.

No comments:

Post a Comment