Showing posts with label Indian Sweets. Show all posts
Showing posts with label Indian Sweets. Show all posts

Sunday, 11 November 2012

काजू कतली


काजू कतली


काजू कतली तो सभी को पसंद आती है पर ज़्यादातरलोग समझते है की इसे बनाना बहुत होगा जबकि काजू कतली को बनाना बहुत ही आसान है. तो आइए इस दीवाली इसे घर पर ही बनाए.
आवश्यक सामग्री -
काजू - 400 ग्राम
चीनी - 200 ग्राम
रोज़ असेंसे - 1 छोटी चम्मच
कॉर्न स्टार्च - 1 छोटी चम्मच

विधि -
सबसे पहले काजू को लगभग एक से डेढ़ घंटे के लिए गरम पानी में भिगो दीजिये. इसके बाद काजू को पानी से निकाल कर मिक्सी में एकदम महीन पीस लें. इसमे पानी का इस्तेमाल ना के बराबर करे. काजू के पेस्ट में पिसी हुई चीनी अच्छी तरह मिला लीजिये. अब गॅस पर एक कड़ाही गरम होने रखे और इसमें काजू और चीनी का पेस्ट डाल कर मीडियम आग पर पकाए.
मिश्रण को लगातार चलाते हुये जमने वाली कन्सिसटेन्सी तक पका लीजिये, जब मिश्रण पूरी तरह पाक कर कड़ाई छोड़ने लगे तो गैस बन्द कर दीजिये और इसमे कॉर्न स्टार्च व रोज़ ऐसेंस मिला दीजिये. जब मिश्रण इतना ठंडा हो जाय कि हाथ में रखा जा सके, तब हाथ से गोल करके लोई की तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
मिश्रण से बनी लोई को लकड़ी के बोर्ड या किचन स्लॅब पर रखे घी लगे बटर पेपर पर रखकर, बेलन से रोटी की तरह पतला बेल लें, बेलन पर भी घी लगाकर चिकना करले जमने पर इसे मनपसन्द साइज के टुकड़ों में काट लीजिये.
अब हमारी काजू कतली तैयार है. इसको फ्रिज में रखकर 15-20 दिन तक खाया जा सकता है.
नोट: (1) आप चाहें तो लोई को बेलने के लिए इसे 2 चौकोर पोलीथिन के टुकड़ो मे अन्दर की तरफ घी लगायें और इनके बीच लोई रखें और पतला बेल लें.
(2) यदि आप चाँदी के वर्क लगाना चाहते है तो लोई बेलने के बाद उसके उपर हल्के हाथ से चाँदी का वर्क लगा दे. वैसे आजकल वर्क बनाने मे चमड़े का इस्तेमाल होता है इसलिए अगर आप इसे न लगाना चाहे तो इसे सादा भी बना सकते है.
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.

Saturday, 10 November 2012

बेसन के लड्डू - Besan ki Laddoo


बेसन के लड्डू

बेसन या मगद के लड्डू आपने खाए ही होंगे ! ये एक ऐसी मिठाई है जो घर में बनाकर 20-25 दिनो तक रख सकते है. तो आइये बनाते हैं बेसन के लड्डू.
आवश्यक सामग्री -
बेसन - 500 ग्राम
घी - 400 ग्राम
पिसी चीनी - 500 ग्राम
इलाइची पाउडर - यदि आप चाहे
विधि -
बेसन या मगद के लड्डू बनाने के लिए मोटा बेसन हो तो लड्डू ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं. बेसन को छान लीजिये. अब कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये और घी में बेसन डाल कर कलछी से चलाते हुए भूनिये, जब बेसन का रंग हल्का ब्राउन होने लगे और बेसन से सुगन्ध आने लगे तो उसमें एक चम्मच पानी या दूध के छीटे लगा दीजिये, बेसन में झाग आएगा और इससे उसमें दाने बन जायेंगे जिससे लड्डू का स्वाद और अच्छा हो जाएगा, इसके बाद बेसन तब तक भुनिए जब तक ये झाग खतम न हो जाए, अब बेसन भुन कर तैयार है. गॅस बन्द कर दीजिये. इसे ठंडा करने के लिये खुला छोड़ दीजिये.
बेसन जब लगभग ठंडा (हल्का गरम) हो जाए, तो उसमे पिसी चीनी (बूरा) डाल कर अच्छी तरह मिलाए और हाथो की सहायता से गोल गोल लड्डू बना लीजिये.
बस बेसन के लड्डू तैयार है. आप उन्हैं अभी खाइये और 20-25 दिन तक रख सकते है.
समय-- 50 मिनिट
नोट: पीसी चीनी की जगह तगार को बेसन में मिलायें तो लड्डू अधिक स्वादिष्ट बनते है. ये बाजार मे तगार या बूरा के नाम से मिलती है. तगार बनाने की रेसिपी हमारी साइट पर भी उपलब्ध है.

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.

Friday, 9 November 2012

गुलाब जामुन - Gulab Jamun


गुलाब जामुन

गुलाब जामुन एक ऐसी मिठाई है जो घर मे हर बड़े और बच्चे को पसंद आती है. चाहे त्योहार हो या कोई और मौका गुलाब जामुन से इसकी रंगत बढ जाती है. तो आइए हम गुलाब जामुन बनाते है.
आवश्यक सामग्री -
खोया (मावा) - 250 ग्राम
पनीर - 100 ग्राम
मैदा - 20 - 30 ग्राम
चीनी - 600 ग्राम
घी - तलने के लिये
विधि -
एक चौड़े और बड़े बर्तन में मावा, पनीर और मैदा को ले और हाथ से तब तक मलें जब तक यह नरम, चिकना गूथे हुये आटे जैसा न हो जाए. अब गुलाब जामुन बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
गुलाब जामुन तलने से पहले चाशनी बना कर तैयार कर लीजिये. एक बर्तन में चीनी ले और उसमे चीनी की मात्रा का आधा पानी मिलाकर इसे गॅस पर चाशनी बनने के लिये रखिये. जब चाशनी में उबाल आ जाय और चीनी पानी में पूरी तरह घुल जाय उसके बाद 2 मिनिट तक और पकायें. चाशनी की 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और अंगुली के बीच चिपका कर देखे, चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिये, आधा तार की चाशनी (यानी तार बहुत ही कम दूरी तक बने) तो चाशनी तैयार हो गयी है.
मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण, करीब एक छोटी चम्मच, निकालिये, उसे दोनों हथेलियों के बीच रख कर गोल करिये, मावा का गोला अच्छी तरह बन जाने के बाद प्लेट में रख लीजिये. गोले एकदम चिकने होने चाहिए बिना दरार के. इसी प्रकार सारे गोले तैयार कर लीजिये.
अब कढ़ाई में घी गरम कीजिये. गुलाब जामुन तलने से पहले इनको टैस्ट करें, इसके लिए एक गुलाब जामुन को घी में डाल कर तलें और यदि यह फट रहा है, तो मिश्रण में थोड़ा मैदा और मिलायें. 3-4 गोले, कढ़ाई में डालें और तलें (तलने के लिए गैस धीमी रखें. गुलाब जामुन को तलते समय उस पर कलछी न लगायें बल्कि गरम गरम घी उसपर कलछी से डालें और इनको हल्के से हिला हिला कर तलें, इनको चारों तरफ से ब्राउन होने तक तल लीजिये. अब गुलाब जामुन निकाल कर प्लेट में रखिये. 1 मिनिट बाद थोड़ा ठंडा होने पर इन्हे चाशनी में डुबा दीजिये. इसी तरह सारे गुलाब जामुन तल कर चाशनी में डुबो लीजिए. 1-2 घंटे में गुलाब जामुन चाशनी सोखकर तैयार हो जायेंगें.
आपके गुलाब जामुन तैयार हो जाए है. इन्हें गरम या ठंडे जैसे चाहे परोसिये.
नोट:
1. यदि गुलाब जामुन ज्यादा सख्त बन रहे हों तो मावा में थोड़ा सा  ( एक से डेड टेबल स्पून ) दूध मिलाकर अच्छी तरह मल लें.
2. गुलाब जामुन अधिक गरम चाशनी में मत डालिये.
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.

Tuesday, 2 October 2012

आलू का हलवा



आलू का हलवा :-


                ये हलवा आप व्रत मे या कभी भी जब आप का दिल चाहे बना ओर खा सकते है. ये छोटे बच्चो के लिए भी अच्छी रेसिपी है क्योकि ये टेस्टी होने के साथ-साथ पोष्टिक भी है. तो आइए इसे बनाना शुरू करते है.

आवश्यक सामग्री :-

                 आलू उबले,छिले,व कद्दूकस किए हुए - 6 मीडियम साइज़ के
                 घी - 1/2 कप
                 दूध - 1 कप
                 पीसी चीनी - डेढ़ कप
                 इलायची पाउडर - 1 छोटी चम्मच
                 मेवे - 1/2 कप (अपनी पसंद के)

विधि :-

       एक भारी तले की कड़ाही को गरम होने रखिए ओर उसमे घी डालिए .घी गरम होने पर उसमे उबले कसे हुए आलू डालिए ओर लगातार चलाते हुए मीडियम गॅस पर हल्का ब्राउन होने तक भूने .जितना अच्छी तरह आप इसे भूनेगे उतना ही टेस्टी ये बनेगा. जब आलू भुन जाए तब इसमे पीसी चीनी व दूध डाल कर चलाते हुए भूने.जब आलू व घी अलग-अलग नज़र आने लगे तब इसमे मेवे व इलायची पाउडर मिलाए ओर गरमा-गरम सर्व करे.

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.


























































Monday, 1 October 2012

लौकी (घिया या दूधि) की बर्फी


लौकी (घिया या दूधि) की बर्फी

लौकी की बर्फी को आप त्यौहार या व्रत में फलाहार के रूप में भी बना सकते हैं. ये बनाने में एकदम आसान, पौष्टिक लौकी की बर्फी दिवाली पर सभी को बहुत पसन्द आयेगी.

लौकी की बर्फी बनाने के लिये लौकी पकी हुई लें तो लौकी की बर्फी का स्वाद बहुत अच्छा रहेगा. बर्फी बनाने के लिये कच्ची या पतली लौकी सही नहीं रहती.

आवश्यक सामग्री -
लौकी - 1/2 किग्रा.
घी - 4 छोटी चम्मच
चीनी - 125 ग्राम
मावा - 125 ग्राम
काजू - 10-15 (काजू के छोटे टुकड़े कर लीजिये)
इलाइची पाउडर - एक टेबल स्पून
पिस्ते - एक छोटी चम्मच (बारीक कतरे हुये)

विधि -

लौकी को छील लीजिये, लम्बे टुकड़ो मे काटिये और बीज एवं बीज वाला गूदा हटा दीजिये और कद्दूकस कर लीजिये, कढ़ाई में 2 चम्मच घी डाल दीजिये घी पिघलने पर बिना पानी डाले लौकी डालिये, इसे ढककर धीमी आग पर पकने दीजिये, बीच बीच मे इसे चमचे से चलाइये और फिर से ढक दीजिये. लौकी के नरम होने तक इसे पकने दीजिये.

अब इसमे चीनी डालकर पकाइये, चीनी के साथ मिलकर लौकी से काफी मात्रा में पानी निकल आता है, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये ताकि लौकी तले में न लगे, इस तरह लौकी से पानी बिलकुल खतम होने तक लौकी को पका लीजिये.

पकी हुई लौकी में बचा हुआ घी डालिये और लौकी को अच्छी तरह भून लीजिये.  भुने लौकी चीनी में मावा को हाथ से मसल कर डाल दे और उसमे मेवे मिलाइये और चमचे से चलाते हुये तब तक पकाइये जब तक कि वह जमने वाली अवस्था में न आ जाय, इसके लिये उंगलियों से चाशनी को चिपका कर देखिये कि वह उंगलियों से चिपकते हुये जमने सा लगता है तो आग बन्द कर दीजिये और इलाइची पाउडर मिला दीजिये.

थाली को जरा सा घी लगाकर चिकना कीजिये और ये मिश्रण थाली में डालकर एकसार करके जमने रख दीजिये.  बर्फी के ऊपर कतरे हुये बारीक पिस्ते डाल कर चिपका दीजिये.  लगभग 1 से डेड घंटे में लौकी की बर्फी जमकर तैयार हो जाती है.  इसको आप अपने मन पसन्द आकार में काटिये और इसे एअर टाइट कन्टेनर मे भरकर फ्रिज मे रखिए. सर्दियों के मौसम मे इसको आप बाहर भी रख सकते है.

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.

Saturday, 29 September 2012

चावल की खीर

चावल की खीर


खीर एक एसी डिश है जो हर घर मैं बनाई जाती है ख़ासकर के त्योहारों पर. ये बहुत ही स्वादिष्ट होती है, बच्चे और बड़े सभी खीर खाना बहुत पसन्द करते हैं. तो अब हम चावल की खीर बनाना शुरू करते हैं
.
आवश्यक सामग्री -

    चावल बासमती टुकड़ा - ( 1/2 कप)
    दूध (फुल क्रीम) - 1 लीटर
    काजू - २ टेबल स्पून ( कटे हुये )
    किशमिश - 1 टेबल स्पून
    मखाने - आधा कप (कटे हुये)
    चीरोंजी - एक टेबल स्पून 
    छोटी इलाइची पाउडर - एक छोटी चम्मच
    चीनी- आधा कप या स्वादानुसार
    बादाम पिस्ता - दो चमच बारीक कटा हुआ (सजाने के लिए)

विधि:

पहले चावलों को धो कर आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दें.

दूध को भगोने में डाल कर उबालने रख दें. दूध में उबाल आने के बाद भीगे हुये चावल डाल दीजिये, दूध को चमचे से चलायें और खीर में उबाल आने के बाद गैस धीमी रखें, इससे खीर ज्यादा स्वादिष्ट बनती है, और खीर को आप हर 2 मिनिट में चलाते रहें बर्ना खीर जल सकती है. जब चावल पक जाँय तो काजू, किशमिश, चीरोंजी और मखाने डाल दीजिये. और थोड़ी देर पकने दीजिए.

अब आप देखेंगे चावल और मेवे सभी मुलायम हो गये हैं और खीर गाढ़ी हो गई है. खीर में चीनी डाल दीजिये और लगभग 5 मिनिट तक पकाइये. अब आपकी खीर तैयार हो गई है, गैस बन्द कर दीजिये और इलाइची पाउडर मिला दीजिये. इस खीर को बादाम पिस्ता से सजाकर परोसिए.

खीर को आप गरमा गरम भी खा सकते है या आप इसे फ्रिज में ठंडी कर सकते है, ठंडी खीर अधिक स्वादिष्ट लगती है.

नोट: आप इस खीर मैं दूध मैं उबाल आने के बाद 7 - 8 चम्मच मिल्कमेड भी मिला सकते इससे आपकी खीर और भी ज़्यादा टेस्टी हो जाएगी. मिल्कमेड डालने पर चीनी की मात्रा को थोड़ा कम कर दे क्योंकि ये काफ़ी मीठा होता है.
 
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.