Tuesday, 2 October 2012

सूजी केक


सूजी केक :-








 

        आपने मीठा केक तो बहुत खाया होगा आज में आपको एक ऐसा केक बनाना सिखाऊँगी जो नमकीन होता है ओर नाश्ते मे खाया जाता है. तो आइए बनाना शुरू करते है.

आवश्यक सामग्री :-

                 सूजी (रवा) - दो कटोरी
                 लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
                 नमक - स्वादानुसार
                 खाने का सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
                 नीबू का रस -दो चम्मच
                 मूँगफली के दाने - 15 -20 दाने
                 प्याज - एक बारीक कटा हुआ
                 टमाटर -एक बारीक कटा हुआ
                 गाजर - एक बारीक कटा हुआ
                 हरी मिर्च - एक बारीक कटी हुई
                 ताजी हरी मटर - 15-20 दाने
                 तेल - एक चमचा
                  सफेद तिल - एक बड़ी चम्मच

विधि :-
       एक बर्तन मे सूजी छान लीजिए ओर इसमे लाल मिर्च,नमक,सोडा व थोड़ा सा पानी डाल कर थिक पेस्ट बना लीजिए ओर इसे कम से कम एक घंटे के लिए रख दीजिए( सुबह नाश्ते मे बनाने के लिए आप इसे रात को ही पेस्ट बना कर रख सकते है) .एक घंटे बाद या जब आप इसे बनाए तब इसमे बारीक कटा प्याज,टमाटर,हरी मिर्च,मटर,मूँगफली के दाने,नीबू का रस मिलाए. यह पेस्ट पतला नही बनाना है इसेउथना ही गाड़ा रखिए जितना आप सर मे लगाने के लिए मेहन्दी पेस्ट को रखते है. अब एक कड़ाही मे तेल गरम कीजिए. तेलगराम होने पर इसमे तिल डालिए ओर चटकने दीजिये. अब इसमे तैयार पेस्ट डाले ओर फुल गॅस पर ही दो मिनिट ढक कर पकाए. दो मिनिट बाद गॅस को मीडियम फ्लॅम(आँच) पर कर दे ओर लगभग 5 मिनिट पकने दे. 5 मिनिट बाद खोल कर देखे, इसने कड़ाही की गोल शेप ले ली होगी इसे पलटे की सहायता से पलट दे यह इस ओर ब्राउन हो गया होगा. अब दूसरी तरफ भी इसी तरह 5-7 मिनिट पकाए ओर फिर इसके सेंटर मे एक चाकू  सीधा डाले ओर सीधा ही बाहर निकाले यदि चाकू सूखा ही बाहर आ जाए तो जानिए की केक रेडी है ओर यदि चाकू गीला है उस पर पेस्ट लगा है तो इसे धीमे आँच पर कुछ ओर देर पकाए.

जब केक तैयार हो जाए उसे एक प्लेट मे निकाल ले ओर इसकी कटिंग की ज़िम्मेदारी अपने बच्चे को दे ओर काटते वक्त देखिए वो कितना खुश है. मेरे घर मे तो यह केक हमेशा मेरा बेटा ही काटता है. इस सूजी केक को ईमली की मीठी चटनी के साथ खाइए बहुत टेस्टी लगेगा या फिर अपनी पसंद की किसी भी चटनी, टोमॅटो केचप से खाइए.

नोट :- (1) केक को दोनो तरफ गहरा ब्राउन होने तक सेके.
       (2) बाहर निकालने से पहले चाकू डाल कर चेक ज़रूर करे.
       (3) इसमे आप अपने पसंद की कोई भी सब्जी डाल सकते है.
       (4) इन्स्टेंट केक बनाने के लिए सोडा की जगह ईनो डाले ओर 5 मिनिट बाद ही बना सकते है.
 
समय -  लगभग आधा घंटा

मात्रा - चार लोगो के लिए

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.

आलू टमाटर की सब्जी


आलू टमाटर की सब्जी :-


 


                     







यह एक ऐसी सब्जी है जो हर एक घर मे बनाई जाती है. सर्दियो मे जब बाज़ार मे देशी टमाटर ओर खुश्बुदार हरा धनिया आता है तब तो इस सब्जी का स्वाद दोगुना हो जाता है. देशी टमाटर उपलब्ध ना हो तो आप आमतोर पर मिलने वाले टमाटरो से भी इसे बना सकते है.

आवश्यक सामग्री :-

                  आलू - 4-5 मीडियम साइज़ के
                  टमाटर- 3 (देशी टमाटर हो तो ज़्यादा अच्छा)
                  हरी मिर्च - दो
                  प्याज - एक बड़े साइज़ का
                  लहसुन - 3-4 कलिया
                  अदरक - 1 इंच का टुकड़ा
                  हरा धनिया - थोड़ा सा
                  तेल - एक बड़ा चमचा
                  जीरा - एक छोटी चम्मच
                  हल्दी पाउडर- एक छोटी चम्मच
                  लाल मिर्च पाउडर -एकछोटी चम्मच( स्वादानुसार)
                  धनिया पाउडर - एक छोटी चम्मच
                  गरम मसाला पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
                  नमक - स्वादानुसार

विधि :-

       आइए सबसे पहले मसाला तैयार करते है इसके लिए प्याज,लहसुन व अदरक को छील कर मिक्सी मे पीस ले. इसमे जीरा छोड़कर बाकी सभी मसाले मिला ले. अब गॅस ऑन करके उस पर कुकर रखे ओर तेल डाले जब तेल गरम हो जाए तब इसमे जीरा डाले जब जीरा हल्का ब्राउन होने लगे तब इसमे प्याज लहसुन का तैयार पेस्ट डाले ओर मीडियम गॅस पर भुनाने दे. जब तक यह भुने आप साथ मे टमाटर व हरी मिर्च काटे व मसले मे डाल दे इसे भी साथ मे ही भूनने दे ओर आलू काट कर रख ले .आलू को लंबे टुकड़ो मे काटे. मसले को बीच बीच मे चमचे से चलाते रहे.जब तेलमसले के किनारो पर दिखाई देने लगे तो समझिए की मसाला भुन गया है. अब इसमे आलू डाले ओर इतना पानी डाले की आलू लगभग डूब जाये.अब कुकर बंद कर दे ओर एक सीटी आने के बाद गॅस धीमी कर दे ओर दो सीटी ओर लगाए.  बस आपकी सब्जी तैयार है. कुकर खोलने के बाद हरा धनिया डाले ओर गरमा-गरम परोसे. यह सब्जी चपाती,पूरी व चावल के साथ बहुत अच्छी लगती है.

नोट:   (1) अगर आप प्याज लहसुन न पसंद करते हों तो आप इस रिसीपी को बिना प्याज लहसुन के भी बना सकते हें तब आप इसकी जगहे मसालो को पानी मे गाढ़ा घोल कर उसे डाले या टमाटर पीस कर पेस्ट बना ले.  .
(2)  इस सब्जी की ग्रेवी (करी) को ज़्यादा पतला नही किया जाता इसे थोड़ा गाडा रखा जाता हे. थिक ग्रेवी ओर भी ज़्यादा टेस्टी होती है.

मात्रा - चार से पाँच लोंगों के लिये.
 समय -1/2 घंटा लगभग.

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.

आलू का हलवा



आलू का हलवा :-


                ये हलवा आप व्रत मे या कभी भी जब आप का दिल चाहे बना ओर खा सकते है. ये छोटे बच्चो के लिए भी अच्छी रेसिपी है क्योकि ये टेस्टी होने के साथ-साथ पोष्टिक भी है. तो आइए इसे बनाना शुरू करते है.

आवश्यक सामग्री :-

                 आलू उबले,छिले,व कद्दूकस किए हुए - 6 मीडियम साइज़ के
                 घी - 1/2 कप
                 दूध - 1 कप
                 पीसी चीनी - डेढ़ कप
                 इलायची पाउडर - 1 छोटी चम्मच
                 मेवे - 1/2 कप (अपनी पसंद के)

विधि :-

       एक भारी तले की कड़ाही को गरम होने रखिए ओर उसमे घी डालिए .घी गरम होने पर उसमे उबले कसे हुए आलू डालिए ओर लगातार चलाते हुए मीडियम गॅस पर हल्का ब्राउन होने तक भूने .जितना अच्छी तरह आप इसे भूनेगे उतना ही टेस्टी ये बनेगा. जब आलू भुन जाए तब इसमे पीसी चीनी व दूध डाल कर चलाते हुए भूने.जब आलू व घी अलग-अलग नज़र आने लगे तब इसमे मेवे व इलायची पाउडर मिलाए ओर गरमा-गरम सर्व करे.

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.


























































Monday, 1 October 2012

समा के चावल की खीर (व्रत के चावल)


समा के चावल की खीर (व्रत के चावल)



नवरात्रि के दौरान समा यानी व्रत के चावल  से कई तरह की रेसीपी बनाई  जाती है, प्रस्तुत है समा चावल की खीर  जो खाने में स्वादिष्ट और बनाने में आसान है.
आवश्यक सामग्री -
फुल क्रीम दूध - 1 लीटर लगभग पांच कप
चावल - 80 ग्राम लगभग तीन चोथाई कप
चीनी - 100 ग्राम लगभग आधा कप
काजू - 10 -15
किशमिश - 20 - 22
चीरोंजी - एक छोटी चम्मच
छोटी इलाइची पाउडर - एक छोटी चम्मच

विधि -
समा के चावल को साफ करके धो कर  आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.

काजू को छोटे टुकड़ों में काट ले व किशमिश धो ले.
किसी भारी तले के बर्तन में दूध को गरम करने रख दे दूध में उबाल आने के बाद समा के चावल दूध में डाले ओर चमचे से अच्छी तरह चला दे ओर गॅस धीमी कर दीजिये. खीर को हर दो मिनिट मे चलाते रहिये ताकि खीर जल ना जाए.

   समा के चावल पक जाने  पर, खीर में काजू , किशमिश व चीरोंजी डाल दीजिये. चावल को दूध के साथ एकदम मिलने तक खीर को पकने दीजिये. खीर को चमचे से गिराने पर दूध और चावल एक साथ गिरने चाहिये. अब खीर में चीनी डालिए ओर  मिला दीजिये. गॅस बन्द कर दीजिये.
अब खीर बन चुकी है. खीर में इलाइची पाउडर डाल कर मिलाए. इसे गरम या ठंडी जैसे आप पसंद करते हो वैसे खाइये.

नोट: (१) खीर में मेवे अपनी पसन्द के अनुसार कोई भी और कितनी भी मात्रा मे डाल सकते हैं.
     (2) आप इस खीर मैं दूध मैं उबाल आने के बाद 7 - 8 चम्मच मिल्कमेड भी मिला सकते इससे आपकी खीर और भी ज़्यादा  टेस्टी हो जाएगी. मिल्कमेड डालने पर चीनी की मात्रा को थोड़ा कम कर दे क्योंकि ये काफ़ी मीठा होता है.

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे. 

साबूदाना नमकीन (व्रत के लिए)



साबूदाना नमकीन (व्रत के लिए)

नवरात्रि आने वाली हैं, इस समय बाजार में व्रत की नमकीन आसानी से मिल जाती है पर आप ये व्रत की नमकीन घर में भी बड़ी आसानी से बना सकते हैं, घर में बनी नमकीन बाजार से  ज़्यादा स्वादिष्ट और शुद्ध होगी.

ये नमकीन कई प्रकार की बनाई जाती है हम यहाँ पर मूंगफली के दाने और बड़े साबूदाने से ये व्रत की नमकीन बना रहे है, इसमे आप मन पसन्द कोई भी सूखी मेवा हल्की सी भून कर मिला सकते है, उससे ये और भी अधिक स्वादिष्ट बन जाएगी. इसको आप लगभग एक महीने तक इस्तेमाल कर सकते है ये आपको बहुत ही पसन्द आयेगी.

आवश्यक सामग्री -

बड़ा साबुदाना -  1 कप
मूंगफली के दाने - 1 कप
बादाम - 20 - 22
घी - तलने के लिये
नारियल - कद्दूकस किया हुआ आधा कप
सेंधा नमक - स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर- 1/4  छोटी चम्मच

विधि -

साबूदाने को किसी बर्तन में निकालिये, 2 छोटी चम्मच पानी डालिये और अच्छी तरह मिलाइये, 5- 10 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि ये थोड़े से नम हो जांय. इस बीच मूगफली के दाने साफ कर के रख लीजिये.

 अब एक भारी तले की कढ़ाई में एक कप घी डाल कर गरम कीजिये, घी जब अच्छी तरह से गरम हो जाय तब घी में साबूदाना डाले ओर आग बिलकुल धीमी कर दे साबूदाना को  फूलने दीजिये, बीच बीच में कलछी से चलाते रहे, अगर साबूदाने उचट रहे हों तो कढ़ाई के ऊपर थाली ढकी जा सकती है, पूरे साबूदाने फूलने के बाद, इन्हैं प्लेट में निकाल लीजिये. साबूदाने को  खा कर देख लीजिये कि वह अन्दर तक भून गया है. इसी तरह पूरे साबूदाने को तल लीजिये.

अब मूंगफली के दाने घी में डालिये और धीमी आग पर कलछी से चलाते हुये हल्के ब्राउन होने तक भून लीजिये ये बड़ी जल्दी लगभग 3-4 मिनिट में भून जाते हैं. बादाम व नारियल के टुकड़े भी हल्के से भून कर निकाल लीजिये.

इन सभी भुनी हुई चीजों को मिलाइये, पिसा हुआ सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर डाल कर मिला दीजिये. बस तैयार हो गई आपकी व्रत की नमकीन. ये नमकीन आप ठंडा होने पर कन्टेनर में भर कर रख लीजिये इसे व्रत में या वैसे भी 1 महिने तक कभी भी खाइये.

नोट:
(1) आप अपने पसंद की कोई भी मेवा डाल सकते है जैसे काजू, किशमिश इत्यादि.
(2) यदि आप घी ना खाना चाहे तो रिफाइंड तेल इस्तेमाल कर सकते है.
(3) कुछ लोग इसे हल्का मीठा खाना पसंद करते ही तो वो काली मिर्च पाउडर हटा दे और एक चम्मच पीसी हुई चीनी मिक्स्चर तैयार होने के बाद मिला दे.  

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.
www.ghargrihasti.com

लौकी (घिया या दूधि) की बर्फी


लौकी (घिया या दूधि) की बर्फी

लौकी की बर्फी को आप त्यौहार या व्रत में फलाहार के रूप में भी बना सकते हैं. ये बनाने में एकदम आसान, पौष्टिक लौकी की बर्फी दिवाली पर सभी को बहुत पसन्द आयेगी.

लौकी की बर्फी बनाने के लिये लौकी पकी हुई लें तो लौकी की बर्फी का स्वाद बहुत अच्छा रहेगा. बर्फी बनाने के लिये कच्ची या पतली लौकी सही नहीं रहती.

आवश्यक सामग्री -
लौकी - 1/2 किग्रा.
घी - 4 छोटी चम्मच
चीनी - 125 ग्राम
मावा - 125 ग्राम
काजू - 10-15 (काजू के छोटे टुकड़े कर लीजिये)
इलाइची पाउडर - एक टेबल स्पून
पिस्ते - एक छोटी चम्मच (बारीक कतरे हुये)

विधि -

लौकी को छील लीजिये, लम्बे टुकड़ो मे काटिये और बीज एवं बीज वाला गूदा हटा दीजिये और कद्दूकस कर लीजिये, कढ़ाई में 2 चम्मच घी डाल दीजिये घी पिघलने पर बिना पानी डाले लौकी डालिये, इसे ढककर धीमी आग पर पकने दीजिये, बीच बीच मे इसे चमचे से चलाइये और फिर से ढक दीजिये. लौकी के नरम होने तक इसे पकने दीजिये.

अब इसमे चीनी डालकर पकाइये, चीनी के साथ मिलकर लौकी से काफी मात्रा में पानी निकल आता है, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये ताकि लौकी तले में न लगे, इस तरह लौकी से पानी बिलकुल खतम होने तक लौकी को पका लीजिये.

पकी हुई लौकी में बचा हुआ घी डालिये और लौकी को अच्छी तरह भून लीजिये.  भुने लौकी चीनी में मावा को हाथ से मसल कर डाल दे और उसमे मेवे मिलाइये और चमचे से चलाते हुये तब तक पकाइये जब तक कि वह जमने वाली अवस्था में न आ जाय, इसके लिये उंगलियों से चाशनी को चिपका कर देखिये कि वह उंगलियों से चिपकते हुये जमने सा लगता है तो आग बन्द कर दीजिये और इलाइची पाउडर मिला दीजिये.

थाली को जरा सा घी लगाकर चिकना कीजिये और ये मिश्रण थाली में डालकर एकसार करके जमने रख दीजिये.  बर्फी के ऊपर कतरे हुये बारीक पिस्ते डाल कर चिपका दीजिये.  लगभग 1 से डेड घंटे में लौकी की बर्फी जमकर तैयार हो जाती है.  इसको आप अपने मन पसन्द आकार में काटिये और इसे एअर टाइट कन्टेनर मे भरकर फ्रिज मे रखिए. सर्दियों के मौसम मे इसको आप बाहर भी रख सकते है.

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.

कस्टर्ड ब्रेड पुडिंग

कस्टर्ड ब्रेड पुडिंग

आवश्यक सामग्री :

डेढ लीटर- दूध,
10-12 - स्लाइस ब्रेड (किनारे काट कर निकाल दे),
2 कप - शक्कर,
1 कप - ताजे नारियल कसा हुआ,
एक कप - कस्टर्ड पावडर (अपनी पसंद का फ्लेवर चुने),
सजावट के लिए - चेरी,
बादाम-पिस्ता बड़े साइज में कटा हुआ,

विधि :
ब्रेड का चूरा करे और उसे कड़ाही गर्म करें व चूरे को सूखा (बिना घी के) थोड़ा भून लें। अब धीरे-धीरे इसमें एक लीटर दूध डालें और बराबर धीरे धीरे चलाते रहें। अब इसमें एक कप शक्कर और नारियल का बूरा मिला लें और चलाते रहें। जब ये गाढ़ा जमने लायक हो जाए तो इसे कांच के बाउल में निकाल लें।

अब थोड़े दूध में कस्टर्ड पावडर घोलें और बाकी बचे हुए आधा लीटर दूध में शक्कर मिलाकर उबालें। फिर उबलते दूध में कस्टर्ड मिला लें व लगातार चलाते रहें। गाढ़ा होने पर आंच से उतारें व ब्रेड के मिश्रण के ऊपर फैला लें। अब इसे चेरी एवं बादाम-पिस्ता से सज़ा कर लें व फ्रिज में ठंडा करके सेट करें.

आपका कस्टर्ड ब्रेड पुडिंग तैयार अब इसे सर्व कर सकते है.

 इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.