Showing posts with label sabji. Show all posts
Showing posts with label sabji. Show all posts

Tuesday, 2 October 2012

आलू टमाटर की सब्जी


आलू टमाटर की सब्जी :-


 


                     







यह एक ऐसी सब्जी है जो हर एक घर मे बनाई जाती है. सर्दियो मे जब बाज़ार मे देशी टमाटर ओर खुश्बुदार हरा धनिया आता है तब तो इस सब्जी का स्वाद दोगुना हो जाता है. देशी टमाटर उपलब्ध ना हो तो आप आमतोर पर मिलने वाले टमाटरो से भी इसे बना सकते है.

आवश्यक सामग्री :-

                  आलू - 4-5 मीडियम साइज़ के
                  टमाटर- 3 (देशी टमाटर हो तो ज़्यादा अच्छा)
                  हरी मिर्च - दो
                  प्याज - एक बड़े साइज़ का
                  लहसुन - 3-4 कलिया
                  अदरक - 1 इंच का टुकड़ा
                  हरा धनिया - थोड़ा सा
                  तेल - एक बड़ा चमचा
                  जीरा - एक छोटी चम्मच
                  हल्दी पाउडर- एक छोटी चम्मच
                  लाल मिर्च पाउडर -एकछोटी चम्मच( स्वादानुसार)
                  धनिया पाउडर - एक छोटी चम्मच
                  गरम मसाला पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
                  नमक - स्वादानुसार

विधि :-

       आइए सबसे पहले मसाला तैयार करते है इसके लिए प्याज,लहसुन व अदरक को छील कर मिक्सी मे पीस ले. इसमे जीरा छोड़कर बाकी सभी मसाले मिला ले. अब गॅस ऑन करके उस पर कुकर रखे ओर तेल डाले जब तेल गरम हो जाए तब इसमे जीरा डाले जब जीरा हल्का ब्राउन होने लगे तब इसमे प्याज लहसुन का तैयार पेस्ट डाले ओर मीडियम गॅस पर भुनाने दे. जब तक यह भुने आप साथ मे टमाटर व हरी मिर्च काटे व मसले मे डाल दे इसे भी साथ मे ही भूनने दे ओर आलू काट कर रख ले .आलू को लंबे टुकड़ो मे काटे. मसले को बीच बीच मे चमचे से चलाते रहे.जब तेलमसले के किनारो पर दिखाई देने लगे तो समझिए की मसाला भुन गया है. अब इसमे आलू डाले ओर इतना पानी डाले की आलू लगभग डूब जाये.अब कुकर बंद कर दे ओर एक सीटी आने के बाद गॅस धीमी कर दे ओर दो सीटी ओर लगाए.  बस आपकी सब्जी तैयार है. कुकर खोलने के बाद हरा धनिया डाले ओर गरमा-गरम परोसे. यह सब्जी चपाती,पूरी व चावल के साथ बहुत अच्छी लगती है.

नोट:   (1) अगर आप प्याज लहसुन न पसंद करते हों तो आप इस रिसीपी को बिना प्याज लहसुन के भी बना सकते हें तब आप इसकी जगहे मसालो को पानी मे गाढ़ा घोल कर उसे डाले या टमाटर पीस कर पेस्ट बना ले.  .
(2)  इस सब्जी की ग्रेवी (करी) को ज़्यादा पतला नही किया जाता इसे थोड़ा गाडा रखा जाता हे. थिक ग्रेवी ओर भी ज़्यादा टेस्टी होती है.

मात्रा - चार से पाँच लोंगों के लिये.
 समय -1/2 घंटा लगभग.

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.

Sunday, 9 September 2012

आचारी आलू



आचारी आलू  बनाने  के लिए हमें चाहिए:-

1-   उबले हुए आलू-   4-5
2-   तेल-  1 बड़ी चम्मच 
3-  जीरा - 1 छोटी चम्मच
4-  राई - 1 छोटी चम्मच दरदरी पीसी हुई 
5-  मेथी दाना - 1 छोटी चम्मच 
6-  सौफ दरदरा पिसा -1/2  छोटी चम्मच 
7-  हींग -2 चुटकी 
8- हल्दी पावडर -1 चम्मच 
9- लाल मिर्च पावडर -1 चम्मच 
10-धनिया पावडर -1 चम्मच 
11-नमक - स्वादानुसार 
12-आमचूर पावडर -1 चम्मच 
13- गरम मसाला -1 चम्मच 
14- हरी मिर्च -2 बारीक कटी हुई 
15-हरा धनिया -बारीक कटा हुआ 
16-अदरक - 1इंच का टुकड़ा बारीक कटा हुआ 

विधि :-
 सबसे पहले एक कडाही में तेल गरम करे। अब इसमें जीरा, मेथी ,राई ,सौफ व हींग डाले। अब अदरक ,हरी मिर्च डाले और 3-4 सेकंड बाद हल्दी ,लाल मिर्च ,धनिया पावडर ,नमक,गरम मसाला ,अमचूर पावडर डाल  कर अच्छी तरह मिलाये।अब इसमें आलू छोटे-छोटे तोड़ कर डाले और अच्छी  तरह मसाले में मिला ले। धीमी आंच पर एक मिनट पकाए। अब गैस बंद कर दे और हरे धनिये से सजा कर गरमा -गरम परोसे। आचारी आलू पूड़ी, परांठे,नान  के साथ बहुत स्वादिष्ट लगते है।

आचारी आलू बनाये और अपने अनुभव जरूर शेयर करे।    
आचारी आलू  बनाने में यदि आपको कोई परेशानी हो तो हमसे पूछे।