Showing posts with label saboona namkeen. Show all posts
Showing posts with label saboona namkeen. Show all posts

Monday, 15 October 2012

साबूदाने की खिचड़ी (व्रत वाली)


साबूदाने की खिचड़ी (व्रत वाली)


व्रत मे मीठा खाने से हम बोर हो जाते है इसलिए आज हम आपको बनाना सिखाएगें साबूदाने की व्रत वाली खिचड़ी। ये काफ़ी आसानी से बनने वाली डिश हे जो आपके परिवार को बहुत पसंद आएगी।

आवश्यक सामग्री-
एक कप - साबूदाना भिगोया हुआ,
आधा कप - मूँगफली दाना
दो आलू उबले - छोटे टुकड़ों मे कटा हुआ,
एक बड़ा टमाटर - छोटे टुकड़ों मे कटा हुआ
चार चम्‍मच - देशी घी,
आधा चम्‍मच - जीरा,
दो हरी मिर्च- बारीक कटी हुई,
एक बड़ा चम्मच - हरा धनिया बारीक कटा हुआ,
एक बड़ा चम्मच - नींबू का रस
स्वादानुसार - सेंधा नमक, विधि-
आधी छोटी चम्मच या स्वादानुसार - काली मिर्च पाउडर,

विधि-

खिचड़ी बनाने से कम से कम आधा घंटा पहले साबूदाने को पानी में भिगो लीजिए (भिगोते समय पानी सिर्फ इतना डालिये कि साबूदाना इसमें डूब जाये लेकिन सतह पर पानी अधिक ऊपर तक तैरता न रहे.)  खिचड़ी बनाने से पहले साबूदाने को हाथ में हल्का सा दबा कर उसका पानी निकल लें . इसके बाद कढ़ाई में घी गरम कर उसमें मूँगफली दानो को हल्का भूरा होने तक तले और फिर उसे निकाल लें। उसके बाद घी में जीरा डालिए जीरा ब्राउन होने के बाद इसमे आलू, टमाटर, हरी मिर्च डाल कर उसे लगभग २ मिनिट फ्राई करें। फिर उसमें साबूदाना डाल कर मिलाए और मूँगफली दाना, काली मिर्च पाउडर, सेंधा नमक डाल कर मिला दे और इसे ढककर लगभग 5 मिनट तक पकाएं। बीच मे इसे एक दो बार चला दे ताकि ये कड़ाई मे चिपके नही. तैयार खिचड़ी मे नींबू का रस डाल कर मिला लीजिए.

लीजिये अब आपकी खिचड़ी तैयार हो गई है, अब इसे हरे धनिये से सजा कर गरमा गरमा परोंसे.

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.

Monday, 1 October 2012

साबूदाना नमकीन (व्रत के लिए)



साबूदाना नमकीन (व्रत के लिए)

नवरात्रि आने वाली हैं, इस समय बाजार में व्रत की नमकीन आसानी से मिल जाती है पर आप ये व्रत की नमकीन घर में भी बड़ी आसानी से बना सकते हैं, घर में बनी नमकीन बाजार से  ज़्यादा स्वादिष्ट और शुद्ध होगी.

ये नमकीन कई प्रकार की बनाई जाती है हम यहाँ पर मूंगफली के दाने और बड़े साबूदाने से ये व्रत की नमकीन बना रहे है, इसमे आप मन पसन्द कोई भी सूखी मेवा हल्की सी भून कर मिला सकते है, उससे ये और भी अधिक स्वादिष्ट बन जाएगी. इसको आप लगभग एक महीने तक इस्तेमाल कर सकते है ये आपको बहुत ही पसन्द आयेगी.

आवश्यक सामग्री -

बड़ा साबुदाना -  1 कप
मूंगफली के दाने - 1 कप
बादाम - 20 - 22
घी - तलने के लिये
नारियल - कद्दूकस किया हुआ आधा कप
सेंधा नमक - स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर- 1/4  छोटी चम्मच

विधि -

साबूदाने को किसी बर्तन में निकालिये, 2 छोटी चम्मच पानी डालिये और अच्छी तरह मिलाइये, 5- 10 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि ये थोड़े से नम हो जांय. इस बीच मूगफली के दाने साफ कर के रख लीजिये.

 अब एक भारी तले की कढ़ाई में एक कप घी डाल कर गरम कीजिये, घी जब अच्छी तरह से गरम हो जाय तब घी में साबूदाना डाले ओर आग बिलकुल धीमी कर दे साबूदाना को  फूलने दीजिये, बीच बीच में कलछी से चलाते रहे, अगर साबूदाने उचट रहे हों तो कढ़ाई के ऊपर थाली ढकी जा सकती है, पूरे साबूदाने फूलने के बाद, इन्हैं प्लेट में निकाल लीजिये. साबूदाने को  खा कर देख लीजिये कि वह अन्दर तक भून गया है. इसी तरह पूरे साबूदाने को तल लीजिये.

अब मूंगफली के दाने घी में डालिये और धीमी आग पर कलछी से चलाते हुये हल्के ब्राउन होने तक भून लीजिये ये बड़ी जल्दी लगभग 3-4 मिनिट में भून जाते हैं. बादाम व नारियल के टुकड़े भी हल्के से भून कर निकाल लीजिये.

इन सभी भुनी हुई चीजों को मिलाइये, पिसा हुआ सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर डाल कर मिला दीजिये. बस तैयार हो गई आपकी व्रत की नमकीन. ये नमकीन आप ठंडा होने पर कन्टेनर में भर कर रख लीजिये इसे व्रत में या वैसे भी 1 महिने तक कभी भी खाइये.

नोट:
(1) आप अपने पसंद की कोई भी मेवा डाल सकते है जैसे काजू, किशमिश इत्यादि.
(2) यदि आप घी ना खाना चाहे तो रिफाइंड तेल इस्तेमाल कर सकते है.
(3) कुछ लोग इसे हल्का मीठा खाना पसंद करते ही तो वो काली मिर्च पाउडर हटा दे और एक चम्मच पीसी हुई चीनी मिक्स्चर तैयार होने के बाद मिला दे.  

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.
www.ghargrihasti.com