Showing posts with label sukhi sabji. Show all posts
Showing posts with label sukhi sabji. Show all posts

Saturday, 17 November 2012

वेज कीमा


वेज कीमा -
           ये एक लज़ीज़ सूखी सब्जी है, जो आप नान ,पराठे या चपाती के साथ परोस सकते है.

आवश्यक सामग्री -
                 फूलगोभी - 500 ग्राम
                 प्याज - 3 मीडियम साइज़ के
                 लहसुन - 7-8 कलिया
                  अदरक - 2 इंच का टुकड़ा
                 हरी मिर्च - 1
                  ताज़ा दही - 3 चम्मच
                  लाल मिर्च - 1 छोटी चम्मच
                  धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
                  हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
                  नमक - स्वादानुसार
                  गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच
                  आमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
                  तेल - 2 बड़े चम्मच भर के

विधि - 
      एक मिक्शी का जार लीजिए ओर इसमे प्याज,लहसुन,अदरक,हरी मिर्च डाल कर पीस लीजिए. अब फूलगोभी को मीडियम साइज़ के टुकड़ो मे काट कर धो ले, पानी निकाल कर रखिए. कड़ाही मे तेल गरम करे ओर गोभी के टुकड़ो को मीडियम गॅस पर ब्राउन होने तक तले.इसे हल्का नही बल्कि थोड़ा ज़्यादा तलना है. इसे निकाल कर एक तरफ रख ले. बचे हुए तेल मे (यदि तेल कम है तो आप ओर तेल डाल सकते है) पीसा हुआ मसाला व बाकी सभी मसाले भी डाल कर तेल अलग होने तक भूनिए. जब यह भुन जाए तो तले हुए गोभी के टुकड़े डाले ओर धीमी गॅस पर चलाते हुए मेश करते हुए भूने.( गोभी के टुकड़े लगभग मेश हो जाने चाहिए)  जब यह अच्छा ब्राउन हो जाए तब इसमे दही डाल कर मिलाए ओर 1 मिनट बाद गॅस बंद कर दे. बस कीमा तैयार है.

इसे गरमा - गरम परोसे यह आपको बहुत पसंद आएगा.

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.



Thursday, 11 October 2012

गोभी मटर मसाला


गोभी मटर मसाला




आज कल गोभी और मटर का सीजन आ गया है तो आइये आज बनाते है मसालेदार गोभी मटर मसाला. इस मसालेदार सब्जी को आप मेहमआनो के लिए भी परोस सकते है.

आवश्यक सामग्री - 

फूल गोभी - 1 मीडियम साइज़ का
हरी मटर के दाने - लगभग 1 कप
टमाटर - 2 -3 मीडियम साइज़
प्याज - 2 मीडियम साइज़
लहसुन - 2-3 कलियाँ
हरी मिर्च - 1-2
अदरक - आधा इंच लम्बा टुकड़ा
मूंगफली के दाने - एक टेबल स्पून
तेल - एक से डेड बड़ा चमचा
जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार
लाल मिर्च - आधा छोटी चम्मच या स्वादानुसार
गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
फ्रेश मलाई - 1 बड़ी चम्मच
हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि -
फूल गोभी को मोटे टुकड़ों में काट लीजिये . गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक डालकर उसमे गोभी के टुकड़ों को डाल कर 10 मिनिट के लिये रख दीजिये, अब ये पानी हटाकर साफ पानी से गोभी को धो लीजिये. मटर के दाने भी धो लीजिये. प्याज, लहसुन को छीलकर बड़े टुकड़ों मे काट ले, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक धोइये और बड़े टुकड़ों में काट लीजिये, छिले हुये मूंगफली के दाने, इन सब को बारीक पीस कर मसाला तैयार कर लीजिये. इस पिसे मसाले मे हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, लाल मिर्च, नमक भी मिला लीजिए.

अब कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, तेल में जीरा डालिये, जीरा तड़कने पर पिसा हुआ मसाला व मलाई डाल कर चमचे चला चला कर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.
भुने मसाले में कटे हुये गोभी और मटर के दाने डाल कर 2 मिनिट भूनिये, एक कप पानी डालकर सब्जी को ढककर लगभग 10 मिनिट के लिये धीमी गैस पर पकाइये. ढक्कन खोलिये और देखिये कि मटर के दाने और गोभी के टुकड़े थोड़े नरम हो गये हैं, अगर गोभी आपको हल्का नरम न लग रहा हो तब सब्जी को चमचे से चलाइये, पानी कम लग रहा तो थोड़ा पानी भी डाल सकते हैं और सब्जी को फिर से ढककर थोड़ी देर और पका लीजिये. (इन सब्जियों को मैश न होने दें). ढक्कन खोलिये सब्जी में गरम मसाला और आधा हरा धनियां मिला दीजिये.

ये लीजिये गोभी मटर मसाला तैयार है, सब्जी को प्याले में निकालिये और ऊपर हरा धनियां डाल कर सजाइये. गरमा गरम गोभी मटर मसाला, नान, चपाती, परांठे, चपाती या चावल के साथ परोसिये और खाइये.

नोट : (1) आप सब्जी में प्याज, लहसुन नही डालना चाहते है तो मसाले के साथ प्याज, लहसुन मत लीजिये और बिलकुल उपरोक्त तरीके से मसाला भूनिये और सब्जी तैयार कर लीजिये.
(2) मलाई बाज़ार से लाने की आवश्यकता नही है, इसमे हमने घर की दूध के उपर से उतरी हुई मलाई इस्तेमाल की है.
 
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.




Wednesday, 26 September 2012

लौकी के छिलके की सब्जी


लौकी के छिलके की सब्जी :-



                        लौकी की सब्जी तो आपने कई बार बनाई होगी और हमेशा आपने उसके छिल्के फेंक दिए होंगे, पर आज हम लौकी के छिल्के की सब्जी बनाएँगे, ये बहुत ही आसान, स्वाड्िस्ट और फटाफट बन जाने वाली सब्जी है. तो आइए हम ये सब्जी बनाते है.

आवश्यक सामग्री:

लौकी के छिल्के - एक बड़ी कटोरी (आधा - आधा इंच के टुकड़ों मैं कटे हुए)
बेसन          - तीन बड़ी चम्मच
प्याज          -  एक मीडियम साइज़ का
लहसुन         - तीन चार कलियां
अदरक         - आधा इंच का टुकड़ा
जीरा          -  आधा छोटी चम्मच
धनिया पाउडर  - एक छोटी चम्मच
हल्दी          -  आधा छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच या स्वादानुसार
नमक          - स्वादानुसार
आमचूर पाउडर - एक छोटी चम्मच
गरम मसाला   - आधा छोटी चम्मच
तेल           - एक बड़ा चमचा

विधि:
जब कभी आप लौकी बनाए तो चाकू को थोड़ा दबाकर लौकी छीले ताकि छिल्का तोड़ मोटा निकले. इस छिलके आधा - आधा इंच के टुकड़ों मे काट ले .अब प्याज,लहसुन,अदरक को मिक्सी मे पीस ले .इस पेस्ट मे सभी पिसे मसाले मिला ले   इस मे लौकी के छिलके व बेसन को भी मिला ले. अब एक कड़ाही मे तेल गरम करे तेल गरम होने पर उसमे जीरा डाले ओर हल्का भूरा होने दे. अब तैयार मसाले को इसमे डाले ओर कलची की सहायता से उलट-पलट के अच्छी तरह से मिला ले ओर एक मिनिट के लिए ढक दे .एक मिनिट बाद इसे कलची से पलट दे .एक दो मिनिट ओर कलची से हिलाते हुए पकाए . बस आपकी सब्जी खाने के लिए तैयार है.

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.