A Blog from http://ghargrihasti.com -A Complete Perfect Home Website.
Showing posts with label daal recipe. Show all posts
Showing posts with label daal recipe. Show all posts
Sunday, 18 November 2012
उड़द चने की मिक्स दाल
उड़द चने की मिक्स दाल -
यह एक सिंपल टेस्टी दाल रेसिपी है. जिसे आप चपाती व चावल के साथ खा सकते है.
आवश्यक सामग्री -
उड़द दाल - 1/2 कटोरी
चना दाल - 1/2 कटोरी
प्याज - एक बड़ा,बारीक कटा हुआ
अदरक - 1टेबल स्पून कसा हुआ
हरी मिर्च - 2 बारीक़ कटी हुई
हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टेबल स्पून
नमक - स्वादानुसार
हल्दी पाउडर - 1/2 टेबल स्पून
गरम मसाला - 1 टेबल स्पून
आमचूर पाउडर - 1/2 टेबल स्पून
जीरा - 1/2 टेबल स्पून
नींबू का रस - 2-3 टेबल स्पून
घी या तेल - 3 बड़े चम्मच
विधि-
दोनो दालो को बीन कर,धो कर,सॉफ कर लीजिए ओर कुकर मे हल्दी, नमक,व आवश्यकतानुसार पानी (लगभग 2 गिलास) डाल कर पकाए. पहली सीटी आने के बाद गॅस कम कर दे ओर धीमी गॅस पर 3-4 सीटी ओर लगाए ताकि दाल अच्छी तरह मिक्स हो जाए. प्रेशर ख़त्म होने पर कुकर खोले ओर दाल को चमचे से अच्छी तरह से चला कर मिक्स कर ले. अब कड़ाही मे घी गरम कीजिए ,इसके बाद जीरा डाल कर भूने. अब प्याज, किसा हुआ अदरक डाल कर हल्का फ्राइ करे. फ्राइ होने के बाद इसमे टमाटर व हरी मिर्च, लाल मिर्च, धनिया पाउडर,गरम मसाला व आमचूर पाउडर डाले ओर 1-2 मिनट पकाए. इसके बाद दाल डाले ओर दो मिनट पकाए. (यदि दाल ज़्यादा गाढ़ी है तो थोड़ा पानी मिला सकते है). अब इसमे नींबू का रस व हरा धनिया डाल कर मिलाए. बस दाल तैयार है इसे घी डाल कर पेश कीजिए.
नोट - यदि आप प्याज नही खाना चाहते है तो प्याज को हटा दीजिए ओर बाकी सामग्री के साथ फ्राइ कर लीजिए.
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.
Thursday, 27 September 2012
दाल की पूरी :-
दाल की पूरी :-
कई बार जब हम दाल बनाते है तो वह बच जाती है ओर घर मे कोई भी उस बची हुई दाल को खाना नही चाहता. इसलिए आज मे आपको एक ऐसे रेसिपी बताऊगी जो आसान ,पोष्टिक ओर टेस्टी भी है, साथ ही यह आपकी लेफ्टओवर दाल को भी बर्बाद नही होने देगी. इसे आप किसी भी दाल से बना सकते है पर सबसे ज़्यादा टेस्टी यह अरहर/ तूअर दाल से बनती है. तो आइए इसे बनाते है.
आवश्यक सामग्री :-
पकी हुई अरहर की दाल- एक कटोरी
गेंहू का आटा-दो कटोरी
तेल या घी- तलने के लिए
विधि :-
एक बरतन मे आटा लीजिए ओर उसमे दाल डाल कर गूँध लीजिए. आटा गुंधने के लिए दाल का ही उपयोग करे पानी का नही ताकि पूरियो मे दाल का स्वाद अच्छी तरह से आए ,दस मिनिट के लिए आटा ढक कर रख दीजिए ,दस
मिनिट बाद आटा हाथ से मसल कर सॉफ्ट कर लीजिए . अब इसकी नीबू के आकार की लोइया /पेड़े बना ले ओर पूरिया बेल ले. साथ ही एक कड़ाही मे तेल गरम कर ले जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए तो एक -एक पूरी डाल कर हल्का भूरा होने तक तले. बस आपकी ख़स्ता करारी पूरिया तैयार है इन्हे आम के आचार, चटनी,चाय, या अपनी पसंद की किसी भी गरमा-गर्म सब्जी से खाइए.
इन्हे बनाने के लिए कोई भी दाल का यूज़ किया जा सकता है पर अरहर की फ्राइ की हुई दाल से बनी पूरियो का स्वाद लाजवाव होता है.
नोट :- तेल अच्छी तरह से गरम हो गया है यह जानने के लिए तेल मे आटे की एक छोटी सी गोली बना कर डालिए यदि यह गोली तुरंत उपर आ जाए तो समझिए की तेल पूरिया तलने के लिए तैयार है.
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.
Subscribe to:
Posts (Atom)
