A Blog from http://ghargrihasti.com -A Complete Perfect Home Website.
Showing posts with label Vegetable Recipies. Show all posts
Showing posts with label Vegetable Recipies. Show all posts
Wednesday, 26 September 2012
कच्चे टमाटर की सब्जी:-
कच्चे टमाटर की सब्जी:-
टमाटर एक ऐसी सब्जी है जो पूरे साल बाजार मे आसानी से मिल जाती है,लाल पके हुए टमाटरो की सब्जी तो आपने खूब बनाई ओर खाई भी होगी पर आज हम कच्चे हरे टमाटरो की सब्जी बनाएगे जो बहुत आसान ओर टेस्टी होती है. तो आएये इसे बनाते है.
आवश्यक सामग्री :-
हरे टमाटर-250 ग्राम
हरी मिर्च- 8-10 बारीक कटी हुई
तेल- एक चम्मच
जीरा-एक छोटी चम्मच
हींग- दो चुटकी
हल्दी -1/2 छोटी चम्मच
लाल मिर्च -१/२ छोटी चम्मच
धनिया पाउडर-१/२ छोटी चम्मच
नमक- स्वादानुसार
शक्कर- १ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
vidhi :-
सबसे पहले टमाटरो को धो कर छोटे-छोटे टुकड़ो मे काट लीजिए. हरी मिर्च भी बारीक काट लीजिये. अब एक कड़ाही मे तेल गरम करिए. ओर जीरा डालिए ओर भूनने दीजिए. इसके बाद इसमे हींग ओर हरी मिर्च डालिए. अब हल्दी डाले ओर टमाटर भी डाल दे. इसके बाद शक्कर को छोड़ कर बाकी सभी मसाले डाल दे ओर तोड़ा सा पानी डाल कर ढक दे. 5 मिनिट बाद खोल कर देखे अगर टमाटर गल गये हो तो शक्कर डाल दीजिए ओर एक मिनिट पकाए .बस आपकी सब्जी तैयार है.
.
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.
लौकी के छिलके की सब्जी
लौकी के छिलके की सब्जी :-
लौकी की सब्जी तो आपने कई बार बनाई होगी और हमेशा आपने उसके छिल्के फेंक दिए होंगे, पर आज हम लौकी के छिल्के की सब्जी बनाएँगे, ये बहुत ही आसान, स्वाड्िस्ट और फटाफट बन जाने वाली सब्जी है. तो आइए हम ये सब्जी बनाते है.
आवश्यक सामग्री:
लौकी के छिल्के - एक बड़ी कटोरी (आधा - आधा इंच के टुकड़ों मैं कटे हुए)
बेसन - तीन बड़ी चम्मच
प्याज - एक मीडियम साइज़ का
लहसुन - तीन चार कलियां
अदरक - आधा इंच का टुकड़ा
जीरा - आधा छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - एक छोटी चम्मच
हल्दी - आधा छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच या स्वादानुसार
नमक - स्वादानुसार
आमचूर पाउडर - एक छोटी चम्मच
गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
तेल - एक बड़ा चमचा
विधि:
जब कभी आप लौकी बनाए तो चाकू को थोड़ा दबाकर लौकी छीले ताकि छिल्का तोड़ मोटा निकले. इस छिलके आधा - आधा इंच के टुकड़ों मे काट ले .अब प्याज,लहसुन,अदरक को मिक्सी मे पीस ले .इस पेस्ट मे सभी पिसे मसाले मिला ले इस मे लौकी के छिलके व बेसन को भी मिला ले. अब एक कड़ाही मे तेल गरम करे तेल गरम होने पर उसमे जीरा डाले ओर हल्का भूरा होने दे. अब तैयार मसाले को इसमे डाले ओर कलची की सहायता से उलट-पलट के अच्छी तरह से मिला ले ओर एक मिनिट के लिए ढक दे .एक मिनिट बाद इसे कलची से पलट दे .एक दो मिनिट ओर कलची से हिलाते हुए पकाए . बस आपकी सब्जी खाने के लिए तैयार है.
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.
Sunday, 23 September 2012
पालक करी
पालक करी
पालक आइरन से भरपूर होता है इसलिए हर माँ अपने ब्च्चो को पालक खिलाना चाहती है पर ज़्यादातर ब्च्चे पालक खाना पसंद नही करते. इसलिए आज हम एक एसी रेसिपी बनाएगे जो स्वाद ओर पालक दोनो से भरपूर है तो आईये बनाते है पालक करी.
आवश्यक सामग्री :-
ताज़ा हरा पालक- एक बंच
आलू-५-६ छोटे या मीडियम साइज़ के
प्याज-२ मीडियम साइज़ के
लहसुन-४-५
अदरक-एक इंच का टुकड़ा
तेल - एक बड़ा चमचा
जीरा - एक छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - एक छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - एक छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - १/२ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
नमक - १/२ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
गरम मसाला - एक छोटी चम्मच
विधि:-
सबसे पहले पालक को साफ कर लीजिए अब इसे धो कर एक बर्तन मे उबलने के लिए रख दिजिये.जब तक पालक बाय्ल हो रहा है तब तक आप प्याज लहसुन व अदरक को पीस क्रर पेस्ट बना लीजिए इस पेस्ट मे हल्दी, धनिया, नमक, लाल मिर्च एवं गरम मसाला डाल कर मिला लीजिए.पालक ७-८ मिनट मे उबल जाता है अब इसे ठंडा कर के प्यूरी कर लीजिए. आलू पील करे और इन्हे एक चाकू या फोर्क के सहायता से गोद लीजिए.
कुकर मे तेल गरम करिए अब इसमे जीरा डालकर हल्का ब्राउन होने दीजिए और अब इसमे प्याज का तैयार मसाला डालकर २ मिनिट धीमी आँच पर भुनिए अब इसमे तैयार पालक प्यूरी डालिए और धीमी आँच पर तेल अलग होने (लगभग ३-४ मिनिट) तक भूनिए अब इसमे आलू और ३/४ ग्लास पानी डालिए और कुकर को बंद कर दीजिए. अब गॅस को फूल पर कर दीजिए और एक सीटी आने के बाद गॅस धीमी कर दे.
दो से तीन सीटी मे आपकी पालक करी तैयार हो जाएगी. इसको आप नान, चपाती या चावल के साथ गरमा गरम परोंसे.
पालक करी चावल के साथ बहुत स्वाड्िस्ट लगती हे और ब्च्चो को बहुत पसंद आएगी.
नोट: (1) अगर आप प्याज लहसुन न पसंद करते हों तो आप इस रिसीपी को बिना प्याज लहसुन के भी बना सकते हें तब आप इसकी जगहे टमाटर, अदरक का पेस्ट बना ले. .
(2) इस सब्जी की ग्रेवी (करी) को ज़्यादा पतला नही किया जाता इसे थोड़ा गाडा रखा जाता हे.
मात्रा - चार से पाँच लोंगों के लिये.
समय -1/2 घंटा लगभग.
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.
छोले मसाला रिसिपी (चना मसाला रिसिपी)
छोले मसाला रिसिपी (चना मसाला रिसिपी)
छोले मसाला खाने में बहुत टेस्टी होते हे. इसे ब्रंच टाइम या छुट्टी के दिन बनाए और भतूरे, पूरी, नान या चपाती के साथ खाएँ, बcचो और बड़ों सबको पसंद आएगी. तो आइये हम छोले मसाला /चना मसाला बनाते है.
आवश्यक सामग्री -
छोले ( काबुली चना) - १२५ ग्राम (३/4 कप)
बेकिंग सोडा - १/४ छोटी चम्मच
टी बैग - १ टी बैग न हो तो ३/४ छोटी चम्मच चाय एक सफेद और साफ कपड़े में बाँध कर प्रयोग करें.
प्याज - दो मध्यम आकार के
लहसुन - चार कलिया
टमाटर - २ मीडियम साइज (बारीक कटे हुए)
हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
तेल - 2 टेबिल स्पून
जीरा - आधा छोटी चम्मच
तेज पत्ता - एक बड़ा पत्ता
साबुत लोंग - २-३
साबुत काली मिर्च - ३-४
धनियाँ पाउडर - डेड़ छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - १/2 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
गरम मसाला - १/२ छोटी चम्मच
छोले मसाला - डेड बड़ी चम्मच
नमक - स्वादानुसार
हरा धनियाँ - दो बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ
विधि -
छोले को रात भर पानी में भिगने रख दीजिये. पानी से निकाल कर छोले को धोकर, कुकर में डालिये, छोले पानी मैं पूरी तरह डूब जाए इतनी मात्रा मे पानी डाले, नमक और बेकिंग सोडा मिला दीजिये, और टी बैग भी डाल दीजिये. कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये, और 2-सीटी आने तक पकने दीजियें, अब गैस बन्द कर दीजिये और प्रेसर खतम होने तक छोले को कुकर में ही पकने दीजिये. तब तक हम मसाला तैयार कर लेते हैं. छोले पकने के बाद, टी बेग निकालकर फेक दीजिए और उन्हे अलग बर्तन मे निकाल लीजिए.
प्याज, लहसुन, अदरक को मिक्सी मे बारीक पीस लें. इसे एक कटोरी मे निकाले, इसमे हल्दी, धनिया, लाल मिर्च, गरम मसाला डाल कर मिला ले.
अब कुकर में तेल डाल कर गरम करें. जीरा, तेज पत्ता, लोंग, काली मिर्च डाल कर चटकने तक भूनें. कटोरी मे तैयार रखा मसाल डाले और भूने, अब इसमे टमाटर, हरी मिर्च और छोले मसाला (ये बाजार मे तैयार मिलता हे आप एम डी ऐच या एवरेस्ट या कोई भी ब्रांड का ले सकते है) डाल कर मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. भुने मसाले में छोले व आवश्यकता अनुसार पानी और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये. अब एक सीटी आने के बाद गॅस कम करके दो से तीन मिनिट तक धीमी आँच पर पकाए. उसके बाद गॅस बंद कर दे और प्रेशर ख़तम होने पर कुकर खोले और आधा हरा धनियाँ मिला दीजिये. आपके छोले तैयार हैं. (यदि आपको छोले अधिक गाढ़े लग रहे हो, तो आप उनमें आवश्यकता अनुसार पानी मिला लीजियें, उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये.)
नोट: अगर आप प्याज लहसुन न पसंद करते हों तो आप इस रिसीपी को बिना प्याज लहसुन के भी बना सकते हें तब आप इसकी जगहे टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट बना ले. .
मात्रा - दो या तीन लोंगों के लिये, समय -1/2 घंटा लगभग.

Sunday, 16 September 2012
शाही पनीर सब्जी
शाही पनीर सब्जी
पनीर की सभी सब्जियां, ज्यादातर लोग पसन्द करते हैं इनमे शाही पनीर बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी हैं और हर पार्टी की शान होता है, और शाही पनीर सब्जी बनाने में भी बहुत आसान है.
इस सब्जी को पनीर के टुकड़े तल कर या बिना तले ही डाल कर दोंनो तरीके से बनाया जाता है. यहाँ हम पनीर के टुकड़े तल कर शाही पनीर बनायेंगे. तो आइये हम शाही पनीर बनाना शुरू करते हैं.
आवश्यक सामग्री -
पनीर - 500 ग्राम (कटे हुये टुकड़े 3 कप)
टमाटर - 5 मिडियम आकार के
हरी मिर्च — 2
अदरक — 1 इंच लम्बा टुकड़ा
घी या तेल —2 टेबल स्पून
जीरा — आधा छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
लाल मिर्च — एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम
काजू - 25-30 (2 टेबल स्पून ऊपर तक भरे हुये)
मलाई या क्रीम— 100 ग्राम( आधा कप )
गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच
नमक — स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच )
हरा धनियां — 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
बनाने की विधि -
पनीर को चौकोर या तिकोने टुकड़ों में काट लीजिये. अब कढ़ाई (नोंन स्टिक हो तो अच्छा हे) में 1 टेबल स्पून तेल डालिये और हल्का ब्राउन होने तक पनीर को तल कर निकाल लीजिये.
काजू को पहले से आधा घंटे पानी में भिगोइये और बारीक पीस कर प्याली में निकाल लीजिये.
टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को पीस कर पेस्ट बना लीजिये. इस पेस्ट को निकाल कर प्याले में रखिये. मलाई को भी मिक्सी या हॅंड बलेंडर से मथ लीजिये.
कढ़ाई में घी या मक्खन डाल कर गरम करिये और इसमे जीरा डाल दीजिये. जीरा ब्राउन होने पर हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल दीजिये, हल्का सा भूनिये और इस मसाले में टमाटर का पेस्ट डाल कर चमचे से चला चला कर भूनिये. टमाटर भुनने के बाद, काजू का पेस्ट और मलाई डाल कर मसाले को चमचे से चला चला कर जब तक भूनें तब तक मसाला और तेल अलग होकर मसाले पर तेल तैरता न दिखाई देने लगे. इस मसाले में आवश्यकतानुसार तरी को जितना गाढ़ा या पतला रखना चाहते हैं, पानी मिला दीजिये. नमक और लाल मिर्च भी डालिए
तरी में उबाल आने पर पनीर के टुकड़े डालिए और ढककर बिलकुल धीमी आग पर सब्जी को 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये, ताकि पनीर के अन्दर तक सारे मसाले का स्वाद आ जायें. बस अब शाही पनीर की सब्जी तैयार है. गैस बन्द कर दीजिये. थोड़ा सा हरा धनियां और गरम मसाला मिला दीजिये.
शाही पनीर को हरे धनियां ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम शाही पनीर को अपने स्वादानुसार चावल, नान.परांठे या गरमा गरम चपाती के साथ खाइये.
सुझाव:
इस सब्जी को हमने बिना प्याज के बनाया हे प्याज़ के साथ बनाने के लिए आप 1-2 प्याज और 4-5 लहसन की कली छीलिये और बारीक काट लीजिये, जीरा भूनने के बाद, कटी प्याज और लहसन डालिये और हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, और अब सारी चीजें उपरोक्त क्रम से डाल कर शाही पनीर सब्जी बना लीजिये.
बनाने का समय - 40 -45 मिनिट लगभग
ये सब्जी 4 -5 सदस्यों के लिये पर्याप्त है.
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.
Sunday, 9 September 2012
आचारी आलू
आचारी आलू बनाने के लिए हमें चाहिए:-
1- उबले हुए आलू- 4-5
2- तेल- 1 बड़ी चम्मच
3- जीरा - 1 छोटी चम्मच
4- राई - 1 छोटी चम्मच दरदरी पीसी हुई
5- मेथी दाना - 1 छोटी चम्मच
6- सौफ दरदरा पिसा -1/2 छोटी चम्मच
7- हींग -2 चुटकी
8- हल्दी पावडर -1 चम्मच
9- लाल मिर्च पावडर -1 चम्मच
10-धनिया पावडर -1 चम्मच
11-नमक - स्वादानुसार
12-आमचूर पावडर -1 चम्मच
13- गरम मसाला -1 चम्मच
14- हरी मिर्च -2 बारीक कटी हुई
15-हरा धनिया -बारीक कटा हुआ
16-अदरक - 1इंच का टुकड़ा बारीक कटा हुआ
विधि :-
सबसे पहले एक कडाही में तेल गरम करे। अब इसमें जीरा, मेथी ,राई ,सौफ व हींग डाले। अब अदरक ,हरी मिर्च डाले और 3-4 सेकंड बाद हल्दी ,लाल मिर्च ,धनिया पावडर ,नमक,गरम मसाला ,अमचूर पावडर डाल कर अच्छी तरह मिलाये।अब इसमें आलू छोटे-छोटे तोड़ कर डाले और अच्छी तरह मसाले में मिला ले। धीमी आंच पर एक मिनट पकाए। अब गैस बंद कर दे और हरे धनिये से सजा कर गरमा -गरम परोसे। आचारी आलू पूड़ी, परांठे,नान के साथ बहुत स्वादिष्ट लगते है।
आचारी आलू बनाये और अपने अनुभव जरूर शेयर करे।
आचारी आलू बनाने में यदि आपको कोई परेशानी हो तो हमसे पूछे।
Subscribe to:
Posts (Atom)