A Blog from http://ghargrihasti.com -A Complete Perfect Home Website.
Saturday, 17 November 2012
वेज कीमा
वेज कीमा -
ये एक लज़ीज़ सूखी सब्जी है, जो आप नान ,पराठे या चपाती के साथ परोस सकते है.
आवश्यक सामग्री -
फूलगोभी - 500 ग्राम
प्याज - 3 मीडियम साइज़ के
लहसुन - 7-8 कलिया
अदरक - 2 इंच का टुकड़ा
हरी मिर्च - 1
ताज़ा दही - 3 चम्मच
लाल मिर्च - 1 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार
गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच
आमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
तेल - 2 बड़े चम्मच भर के
विधि -
एक मिक्शी का जार लीजिए ओर इसमे प्याज,लहसुन,अदरक,हरी मिर्च डाल कर पीस लीजिए. अब फूलगोभी को मीडियम साइज़ के टुकड़ो मे काट कर धो ले, पानी निकाल कर रखिए. कड़ाही मे तेल गरम करे ओर गोभी के टुकड़ो को मीडियम गॅस पर ब्राउन होने तक तले.इसे हल्का नही बल्कि थोड़ा ज़्यादा तलना है. इसे निकाल कर एक तरफ रख ले. बचे हुए तेल मे (यदि तेल कम है तो आप ओर तेल डाल सकते है) पीसा हुआ मसाला व बाकी सभी मसाले भी डाल कर तेल अलग होने तक भूनिए. जब यह भुन जाए तो तले हुए गोभी के टुकड़े डाले ओर धीमी गॅस पर चलाते हुए मेश करते हुए भूने.( गोभी के टुकड़े लगभग मेश हो जाने चाहिए) जब यह अच्छा ब्राउन हो जाए तब इसमे दही डाल कर मिलाए ओर 1 मिनट बाद गॅस बंद कर दे. बस कीमा तैयार है.
इसे गरमा - गरम परोसे यह आपको बहुत पसंद आएगा.
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment