नॅटी पुलाव -
पुलाव तो सभी को पसंद होता है, ओर ख़ासकर बच्चो को .आज जो रेसिपी मैं आप से शेयर करने वाली हूँ वो स्वाद ओर सेहत दोनो से भरपूर है क्योकि जैसा की इसके नाम से ही पता चलता है इसमे है ढेर सारे नट्स. इसे आप मेहमानो के लिए बनाइए ये आप के खाने को शाही बना देगा, तो आइए शुरू करते है.
आवश्यक सामग्री -
बासमती चावल - 200 ग्राम
देसी घी -3 चम्मच
दालचीनी - एक बड़ा टुकड़ा
लोंग - 4-5
काली मिर्च - 4-5
तेजपत्ता - एक
हरी इलायची - 2
जीरा - एक छोटी चम्मच
काजू - 8-10
बादाम - 8-10
किशमिश - 8-10
अनार के दाने - दो चम्मच
नमक - स्वादानुसार
विधि -
चावल धो लीजिए ओर कुकर मे दुगने पानी (एक कटोरी चावल मे दो कटोरी पानी) नमक, एक चम्मच घी के साथ पका लीजिए. जब प्रेशर ख़त्म हो जाए तो चावल को निकाल कर एक बड़ी प्लेट मे फैला ले ओर आधे घंटे के लिए छोड़ दीजिए ताकि ये ठंडे हो जाए.
अब एक कड़ाही मे 2 चम्मच घी डाल कर गरम करे ,घी गरम हो जाने पर इसमे तेज पत्ता,दालचीनी स्टिक, लोंग,कालीमिर्च, जीरा ओर छोटी इलायची के दाने डालिए. इन्हे हल्का ब्राउन होने दे इसके बाद सभी मेवे डालिए ओर आधा मिनट फ्राइ करिए. अब इसमे ठंडे चावल डाले ओर मिलाए.2 मिनट पकाए बस नटी पुलाव तैयार है.
इसे एक प्लेट मे निकालिए ओर अनार के दानो से गार्निश करके सर्व करे, आप चाहे तो इसमे अंगूर व चेरीज भी डाल सकते है.
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.

No comments:
Post a Comment