चटपटा सलाद -
यह सलाद दाल के साथ खाने मे सबसे ज़्यादा अच्छा लगता है. यह तीखा,चटपटा होता है. इसे आप किसी भी तरह खाने के खाने के साथ सर्व करे ये खाने का मज़ा कई गुना बढ़ा देता है. ओर इसे आप बिना किसी प्री प्लान के बस 5 मिनट मे बना सकते है.
आवश्यक सामग्री -
प्याज - 1 बड़ा, बारीक कटा हुआ
टमाटर - 1 बड़ा, बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च - 1 बड़ी, बारीक कटी हुई
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 टेबल स्पून
नमक - 1/4 टेबल स्पून या स्वादानुसार
विधि -
एक कटोरे मे बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, लाल मिर्च व नमक को मिलाए ,बस हो गया आपका सलाद तैयार. इसे सर्व करने से जस्ट पहले बनाए ओर सर्व करे वरना यह पानी छोड़ देगा.
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.

No comments:
Post a Comment