A Blog from http://ghargrihasti.com -A Complete Perfect Home Website.
Showing posts with label dahi recipe. Show all posts
Showing posts with label dahi recipe. Show all posts
Saturday, 13 October 2012
पनीर व सिंघाड़े का फलाहारी दही भल्ला (व्रत के लिए)
पनीर व सिंघाड़े का फलाहारी दही भल्ला (व्रत के लिए)
नवरात्री आने वाली है, व्रत में खाने के लिए कुछ नया और अलग हो तो सब को मज़ा आ जाएगा. तो आइये आज हम पनीर व सिंघाड़े का फलाहारी दही भल्ले बनाते है.
आवश्यक सामग्री :
आधा कप - पनीर,
एक कप - सिंघाड़े का आटा,
एक कप - उबले मैश आलू,
दो बड़े चम्मच - दरदरे पिसे काजू ,
एक बड़ा चम्मच - किशमिश
एक - बारीक कटी हरी मिर्च,
दो कप - फेंटा दही ताज़ा
स्वादानुसार- सेंधा नमक,
एक बड़ा चम्मच - शक्कर पीसी हुई,
एक बड़ा चम्मच - भुना जीरा पावडर,
एक बड़ा चम्मच - अनार के दाने
तलने के लिए पर्याप्त मात्रा में तेल।
विधि :
सबसे पहले पनीर को कद्दूकस करके इसमें मैश आलू, काजू, किशमिश, हरी मिर्च, व सेंधा नमक मिला लें। इस मिश्रण के छोटे-छोटे गोले बना लें।
अब सिंघाड़े के आटे का थोड़ा गाढ़ा घोल बनाए (घोल न तो बहुत पतला हो न ही बहुत गाढ़ा). गॅस पर कड़ाई मे तेल गर्म करें और तैयार गोलों को घोल में डुबोकर गरम तेल में सुनहरे होने तक तल लें। इसी प्रकार सारे गोले (भल्ले) तल लीजिए.
दही में शक्कर मिला कर अच्छे से फेंट ले. अब एक प्लेट में भल्ला परोस कर उसके उपर दही डालें और भुना जीरा पावडर व अनारदाने डालकर सज़ा ले. चाहे तो आप एक चम्मच बारीक कटा हुआ धनिया भी उपर से सजाने के लिए इस्तेमाल कर सकते है.
आपके स्वादिष्ट दही भल्ले तैयार है.
नोट: (1) आप इसमे अदरक भी मिला सकते. इसके लिए एक लगभग आधा इंच के टुकड़े को कद्दूकश करके पनीर इत्यादि के मिश्रण मे ही मिला ले और फिर गोले बनाए.
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.
Tuesday, 9 October 2012
फलों का रायता (व्रत के लिए)
फलों का रायता (व्रत के लिए)
व्रत के समय फलों का रायता बनाइये, यह बड़ा ही स्वादिष्ट होता है. इससे खाने का स्वाद और पाचन दोनों ही बढ जाएँगे.
आवश्यक समीग्री
केला - 1 मोटे गोल टुकड़े में कटा हुआ
सेब - 1 छील कर छोटे छोटे टुकड़े में कटा हुआ
अंगूर - 18 - 20 डंठल तोड़े हुए
अनार के दाने- आधा कटोरी
दही - 2 कप
चीनी - 2 -3 टेबल स्पून
इलायची पाउडर - चोथाई छोटी चम्मच
विधि
सबसे पहले दही मे 2 -3 टेबल स्पून चीनी मिला कर फैट लीजिये. सारे फलों को दही में मिलाइये. इलायची पाउडर रायते में मिला दीजिये. रायते को ठंडा होने के लिये फ्रिज में रख दीजिये.
आपका फलों का रायता तैयार है, ठंडा रायता परोसिये.
नोट:- (1) फलों का रायता बनाने के लिये आप अपने मन पसन्द कोई भी फल ले सकते हैं, जैसे आम, स्ट्रॉबेरी, आदि.
(2) आप इसमे दही की जगह फ्रेश क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकते है, ये बाजार मे आसानी से पॅक्ड भी मिल जाती है.
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.
Sunday, 9 September 2012
ब्रेड के दही बड़े - Bread ke dahi Bade
ब्रेड के दही बड़े
जब दही बड़े खाने का मन हो और आपने पहले से तयारी नहीं कर रखी हो तो ये झटपट रेसिपि बना कर देखिये आपको जरूर पसंद आएगी। इसके लिए हमें चाहिए :-
ब्रेड -4 स्लाइस
दही -एक कटोरी
पानी -एक कप
भुना पिसा जीरा -2 चम्मच
लाल मिर्च -1 चम्मच
नमक - स्वादानुसार ( सफ़ेद व काला )
इमली की मीठी चटनी -4 बड़े चम्मच
विधि :- सबसे पहले ब्रेड के किनारे चाकू की सहायता से काट लीजिये। दही को फेंट कर रख लीजिये और ध्यान रखे के दही खट्टा नहीं हो। अब ब्रेड को पानी में 2 सेकंड के लिए भिगोये और दोनों हथेलियों के बीच लेकर हलके हाथ से दबा लीजिये। अब इस ब्रेड को एक प्लेट में रखे और इसके ऊपर दो चम्मच दही डालिए। अब भुना जीरा पावडर,लाल मिर्च पावडर, काला व सफ़ेद नमक बुर्के व इमली की मीठी चटनी डाल कर परोसे।
नोट :- दही बड़े बना कर तुरंत परोसे वरना ब्रेड दही को सोख लेगी और दही बड़े खाते वक़्त सूखे-सूखे लगेंगे।
एक ब्रेड से दही बड़े की एक सर्विंग तैयार हो जायेगी।
इस रेसिपी को बनाए व अपने अनुभव हमारे साथ बांटे।
Subscribe to:
Posts (Atom)
