Showing posts with label vrat ka raita. Show all posts
Showing posts with label vrat ka raita. Show all posts

Tuesday, 9 October 2012

फलों का रायता (व्रत के लिए)


फलों का रायता (व्रत के लिए)


व्रत के समय फलों का रायता बनाइये, यह बड़ा ही स्वादिष्ट होता है. इससे खाने का स्वाद और पाचन दोनों ही बढ जाएँगे.

आवश्यक समीग्री

केला - 1 मोटे गोल टुकड़े में कटा हुआ
सेब - 1 छील कर छोटे छोटे टुकड़े में कटा हुआ
अंगूर - 18 - 20 डंठल तोड़े हुए
अनार के दाने- आधा कटोरी
दही -  2 कप
चीनी - 2 -3 टेबल स्पून
इलायची पाउडर - चोथाई छोटी चम्मच

विधि     
सबसे पहले दही मे 2 -3 टेबल स्पून चीनी मिला कर फैट लीजिये. सारे फलों को दही में मिलाइये.  इलायची पाउडर रायते में मिला दीजिये. रायते को ठंडा होने के लिये फ्रिज में रख दीजिये.

आपका फलों का रायता तैयार है, ठंडा रायता परोसिये.

नोट:- (1) फलों का रायता बनाने के लिये आप अपने मन पसन्द कोई भी फल ले सकते हैं, जैसे आम, स्ट्रॉबेरी, आदि.
(2) आप इसमे दही की जगह फ्रेश क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकते है, ये बाजार मे आसानी से पॅक्ड भी मिल जाती है.

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.