Showing posts with label phalahari dahi bhalla. Show all posts
Showing posts with label phalahari dahi bhalla. Show all posts

Saturday, 13 October 2012

पनीर व सिंघाड़े का फलाहारी दही भल्ला (व्रत के लिए)


पनीर व सिंघाड़े का फलाहारी दही भल्ला (व्रत के लिए)


नवरात्री आने वाली है, व्रत में खाने के लिए कुछ नया और अलग हो तो सब को मज़ा आ जाएगा. तो आइये आज हम पनीर व सिंघाड़े का फलाहारी दही भल्ले बनाते है.

आवश्यक सामग्री :
आधा कप - पनीर,
एक कप - सिंघाड़े का आटा,
एक कप - उबले मैश आलू,
दो बड़े चम्मच - दरदरे पिसे काजू ,
एक बड़ा चम्मच - किशमिश
एक  - बारीक कटी हरी मिर्च,
दो कप - फेंटा दही ताज़ा
स्वादानुसार- सेंधा नमक,
एक बड़ा चम्मच - शक्कर पीसी हुई,
एक बड़ा चम्मच - भुना जीरा पावडर,
एक बड़ा चम्मच - अनार के दाने
तलने के लिए पर्याप्त मात्रा में तेल।

विधि :
सबसे पहले पनीर को कद्दूकस करके इसमें मैश आलू, काजू, किशमिश, हरी मिर्च, व सेंधा नमक मिला लें। इस मिश्रण के  छोटे-छोटे गोले बना लें।

अब सिंघाड़े के आटे का थोड़ा गाढ़ा घोल बनाए (घोल न तो बहुत पतला हो न ही बहुत गाढ़ा). गॅस पर कड़ाई मे तेल गर्म करें और तैयार गोलों को घोल में डुबोकर गरम तेल में सुनहरे होने तक तल लें। इसी प्रकार सारे गोले (भल्ले) तल लीजिए.

दही में शक्कर मिला कर अच्छे से फेंट ले. अब एक प्लेट में भल्ला परोस कर उसके उपर दही डालें और भुना जीरा पावडर व अनारदाने डालकर सज़ा ले.  चाहे तो आप एक चम्मच बारीक कटा हुआ धनिया भी उपर से सजाने के लिए इस्तेमाल कर सकते है.

आपके स्वादिष्ट दही भल्ले तैयार है.

नोट: (1) आप इसमे अदरक भी मिला सकते. इसके लिए एक लगभग आधा इंच के टुकड़े को कद्दूकश करके पनीर इत्यादि के मिश्रण मे ही मिला ले और फिर गोले बनाए.
 

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.