A Blog from http://ghargrihasti.com -A Complete Perfect Home Website.
Showing posts with label hare tamaatar ki sabji. Show all posts
Showing posts with label hare tamaatar ki sabji. Show all posts
Wednesday, 26 September 2012
कच्चे टमाटर की सब्जी:-
कच्चे टमाटर की सब्जी:-
टमाटर एक ऐसी सब्जी है जो पूरे साल बाजार मे आसानी से मिल जाती है,लाल पके हुए टमाटरो की सब्जी तो आपने खूब बनाई ओर खाई भी होगी पर आज हम कच्चे हरे टमाटरो की सब्जी बनाएगे जो बहुत आसान ओर टेस्टी होती है. तो आएये इसे बनाते है.
आवश्यक सामग्री :-
हरे टमाटर-250 ग्राम
हरी मिर्च- 8-10 बारीक कटी हुई
तेल- एक चम्मच
जीरा-एक छोटी चम्मच
हींग- दो चुटकी
हल्दी -1/2 छोटी चम्मच
लाल मिर्च -१/२ छोटी चम्मच
धनिया पाउडर-१/२ छोटी चम्मच
नमक- स्वादानुसार
शक्कर- १ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
vidhi :-
सबसे पहले टमाटरो को धो कर छोटे-छोटे टुकड़ो मे काट लीजिए. हरी मिर्च भी बारीक काट लीजिये. अब एक कड़ाही मे तेल गरम करिए. ओर जीरा डालिए ओर भूनने दीजिए. इसके बाद इसमे हींग ओर हरी मिर्च डालिए. अब हल्दी डाले ओर टमाटर भी डाल दे. इसके बाद शक्कर को छोड़ कर बाकी सभी मसाले डाल दे ओर तोड़ा सा पानी डाल कर ढक दे. 5 मिनिट बाद खोल कर देखे अगर टमाटर गल गये हो तो शक्कर डाल दीजिए ओर एक मिनिट पकाए .बस आपकी सब्जी तैयार है.
.
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.
Subscribe to:
Posts (Atom)
