Showing posts with label udad kid daal. Show all posts
Showing posts with label udad kid daal. Show all posts

Sunday, 18 November 2012

उड़द चने की मिक्स दाल


उड़द चने की मिक्स दाल -

यह एक सिंपल टेस्टी दाल रेसिपी है. जिसे आप चपाती व चावल के साथ खा सकते है.

आवश्यक सामग्री -

उड़द दाल - 1/2 कटोरी
चना दाल - 1/2 कटोरी
प्याज - एक बड़ा,बारीक कटा हुआ
अदरक - 1टेबल स्पून कसा हुआ
हरी मिर्च - 2 बारीक़ कटी हुई
हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टेबल स्पून
नमक - स्वादानुसार
हल्दी पाउडर - 1/2 टेबल स्पून
गरम मसाला - 1 टेबल स्पून
आमचूर पाउडर - 1/2 टेबल स्पून
जीरा - 1/2 टेबल स्पून
नींबू का रस - 2-3 टेबल स्पून
घी या तेल - 3 बड़े चम्मच

विधि-

दोनो दालो को बीन कर,धो कर,सॉफ कर लीजिए ओर कुकर मे हल्दी, नमक,व आवश्यकतानुसार पानी (लगभग 2 गिलास) डाल कर पकाए. पहली सीटी आने के बाद गॅस कम कर दे ओर धीमी गॅस पर 3-4 सीटी ओर लगाए ताकि दाल अच्छी तरह मिक्स हो जाए. प्रेशर ख़त्म होने पर कुकर खोले ओर दाल को चमचे से अच्छी तरह से चला कर मिक्स कर ले. अब कड़ाही मे घी गरम कीजिए ,इसके बाद जीरा डाल कर भूने. अब प्याज, किसा हुआ अदरक डाल कर हल्का फ्राइ करे. फ्राइ होने के बाद इसमे टमाटर व हरी मिर्च, लाल मिर्च, धनिया पाउडर,गरम मसाला व आमचूर पाउडर डाले ओर 1-2 मिनट पकाए. इसके बाद दाल डाले ओर  दो मिनट पकाए. (यदि दाल ज़्यादा गाढ़ी है तो थोड़ा पानी मिला सकते है). अब इसमे नींबू का रस व हरा धनिया डाल कर मिलाए. बस दाल तैयार है इसे घी डाल कर पेश कीजिए.

नोट - यदि आप प्याज नही खाना चाहते है तो प्याज को हटा दीजिए ओर बाकी सामग्री के साथ फ्राइ कर लीजिए.

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.