Showing posts with label meetha parantha. Show all posts
Showing posts with label meetha parantha. Show all posts

Sunday, 14 October 2012

आलू का भरवां मीठा परांठा (व्रत के लिए )


आलू का भरवां मीठा परांठा (व्रत के लिए )


व्रत में खाने के लिए कुछ नया और अलग हो तो सब को मज़ा आ जाएगा. तो आइये आज हम आलू का भरवां मीठा परांठा बनाते है.

आवश्यक सामग्री :
200-200 ग्राम  - सिंघाड़े व राजगिरे का आटा
500 ग्राम- आलू
1/2 कटोरी -शक्कर
आधा छोटी चम्मच - इलायची पावडर
4-5 केसर के लच्छे
घी- 4-6 चम्मच

विधि :

पहले आलू को उबाल कर, छिल कर मैश कर ले. अब एक कड़ाही में धीमी आंच पर दो चम्मच घी गरम करें व इसमें मेश आलू डाले ओर पांच-सात मिनट तक भूनें और शक्कर मिलाएं व लगातार हिलाते हुए पांच मिनट तक ओर भूनें। इसके बाद इलायची पाउडर, केसर डालकर हिलाएं और आंच से उतार लें।

अब राजगिरे व सिंघाड़े का आटा मिलाकर गूंथ लें। तैयार पिट्ठी ठंडी होने पर की गोलियां बना लें। पूरी जितनी लोई बेलकर आलू की पीठी भरें ओर  मुंह बंद कर बेलें और ‍दोनों तरफ घी लगाकर तवे पर धीमी आंच पर सेकें। गरमा-गरम आलू का भरवां मीठा परांठा तैयार है.

इस पराठे को आप ताजे दही के साथ खाए.

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.