Showing posts with label lauki ki kheer. Show all posts
Showing posts with label lauki ki kheer. Show all posts

Wednesday, 17 October 2012

लौकी की खीर


लौकी की खीर


व्रत मे कुछ मीठा तो सभी को चाहिए खाने मे तो हम आपको आप लौकी की खीर बनाना सिखाते है, ये बहुत ही आसान और फटाफट बनने वाली रेसीपी है।

आवश्यक सामग्री-

1 कप - कद्दूकश की हुई लौकी
1 कप - चीनी या स्वादानुसार
1 लीटर - दूध
½ चम्‍मच - इलायची पाउडर
1 चम्‍मच - किशमिश
1 चम्मच - चिरोन्जी
2 चम्मच - कटे हुए काजू ,बादाम

विधि-

दूध को उबलने के लिए गॅस पर रखे और  जब दूध मे उबाल आ जाए तो उसमें घिसी हुई लौकी मिलाएं। 20 मिनट तक   धीमी आंच पर पकाए ओर बीच बीच में चलाती रहें।

जब दूध गाढा हो जाए तब दूध में चीनी मिला कर पांच - सात मिनट तक पकने दें। उसके बाद इसमें  मेवे और इलायची पाउडर डाल कर मिलाए .इसे ठंडा या गरम जैसे चाहे खाए.

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.