Showing posts with label kutu ke pakode. Show all posts
Showing posts with label kutu ke pakode. Show all posts

Wednesday, 17 October 2012

सिंघाड़े या कूटू के आटे के पकौड़े


सिंघाड़े या कूटू के आटे के पकौड़े


व्रत के दिनो मे आपको ज़रूर कुछ नमकीन खाने की इच्छा होती होगी, तो हम आपको सिंघाड़े या कूटू के आटे के पकौड़े बनाना सिखाते है..

आवश्यक सामग्री - 

सिघाड़े या कूटू का आटा - 200 ग्राम
आलू - 200 ग्राम
सेंधा नमक - आधा छोटी चम्मच या स्वादानुसार
काली मिर्च - आधा छोटी चम्मच
हरा धनिया - एक टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च - 2 बारीक कतरी हुई या स्वादानुसार
घी  - पकोड़े तलने के लिये

विधि - 

सबसे पहले आटे को एक बर्तन में निकाल कर थोड़ा पानी डाल कर कर अच्छी तरह फैट कर घोल बना लीजिये. इस घोल में सेंधा नमक, काली मिर्च, हरा धनियां और हरी मिर्च डाल कर मिला लीजिए और घोल को 5-7 मिनिट के लिये रख दीजिये. इससे घोल का आटा अच्छी तरह फूल कर तैयार हो जाएगा.

अब आलू को छील कर धोइये और पतले - पतले टुकड़ों में काट लीजिये.

कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये.  अब आटे के घोल में कटे हुये आलू मिलाइये और चम्मच या हाथ से उठाकर घोल मे लपेटे हुए आलू गरम घी में धीरे से डालिये.  एक बार में 5-6 पकोड़े या जितने पकोड़े आसानी से तले जा सकें, कढ़ाई में डाल दीजिये, पकोडों को उलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिए. फिर इन तले हुये पकोड़े को प्लेट में निकाल लीजिए, ईसीप्रकार से सारे पकोड़े तल लीजिये.

अब आपके कूटू के या सिंघाड़े के आटे के पकोड़े तैयार हैं.  इन पकोड़ों को  धनिया टमाटर की चटनी या दही के साथ खाइये (चटनी की रेसिपी आप हमारे ब्लॉग से ले सकते है उसमे साधारण नमक के स्थान पर सेंधा नमक डाल ले. CLICK HERE for चटनी की रेसिपी ) .

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.