Showing posts with label व्रत के लिए आलू फ्राई. Show all posts
Showing posts with label व्रत के लिए आलू फ्राई. Show all posts

Tuesday, 9 October 2012

आलू फ्राई (व्रत के लिए)


आलू फ्राई (व्रत के लिए)



व्रत मे आलू फ्राई कर के खाना बहुत अच्छा लगता हैं.  आलू छोटे हों तो साबुत ही फ्राई किये जा सकते हैं, यदि आलू बड़े हैं तो उनके  टुकड़े कर के फ्राई किये जा सकते हैं. आइये व्रत के लिये आलू फ्राई करें.


आवश्यक सामग्री 

आलू- 6-7 मीडियम साइज़ के
घी - 1 कप
जीरा - आधा छोटी चम्मच
व्रत का नमक - स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
नींबू का रस - दो छोटी चम्मच
हरा धनिया - दो चम्मच बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च - एक बारीक कटी

विधि
 6-7 मीडियम आकार के आलू अच्छी तरह धोकर उबाल लीजिये,  इन्हे ठंडा कीजिये ओर छील लीजिये. अब घी कढ़ाई में डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में आलू डाल कर डीप फ्राइ करे. हल्के  ब्राउन होने तक  तल कर प्लेट में निकाल ले.

एक टेबल स्पून घी बचाकर,अतिरिक्त घी निकाल दे. अब इस में जीरा डाले जीरा तड़कने के बाद आलू, हरी मिर्च, व्रत का नमक और आधा छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर डाल कर आलू 2-3 मिनिट तक भूनिये, गैस बन्द कर दीजिये, हरा धनियां और एक नीबू का रस डाल कर मिलाइये.  बस हो गये व्रत के लिये आलू तैयार हैं.  इन्हे गरमा -गरम परोसिये .

इसे कूटू के आटे की पूरी या चीले के साथ खाइए.


इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.