A Blog from http://ghargrihasti.com -A Complete Perfect Home Website.
Showing posts with label paneer parantha. Show all posts
Showing posts with label paneer parantha. Show all posts
Sunday, 16 September 2012
पनीर के पराठे
पनीर के पराठे
पराठे तो हम रोज बनाते हे आज हम भरवां पनीर के पराठे बनाने के विधि बताते हे, इससे पराठे खाने का आनन्द दुगुना हो जायेगा.
आवश्यक सामग्री -
गेहू का आटा - 300 ग्राम
पनीर - 200 ग्राम
हरी मिर्च - 2 ( बारीक कतरी हुई)
अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दू कस किया हुआ)
हरा धनियां - एक बड़ा चम्मच( बारीक कतरा हुआ)
धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से भी आधा
नमक - स्वादानुसार
तेल या घी
बनाने की विधि -
आटे को छान कर उसमे आधा छोटी चम्मच नमक, और 2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम नरम आटा गूथ लीजिये.
पनीर को कद्दूकस कर लीजिये. हरी मिर्च, अदरक, हरा धनियां, धनियां पाउडर, लालमिर्च पाउडर और नमक मिला लीजिए. अब पनीर की मिक्शर परांठे में भरने के लिये तैयार है.
तवा गैस पर गरम करिये. आटे की गोल करके लोई बनाइये. लोई को सूखे आटे (परोथन) में लगाकर 3 इंच व्यास में गोल बेल लीजिये. 2 छोटे चम्मच पनीर की पिठ्ठी से निकाल कर बेले गये परांठे पर रखिये. परांठे को चारों ओर से उठा कर, पनीर की मिक्शर को बन्द कर दीजिये. इस पनीर भरे हुये गोले को हथेली और उगलियों की सहायता से बड़ा लीजिये और इसको परोथन की सहायता से 6-7 इंच के व्यास में गोल बेल लीजिये. बेले हुये परांठे को गरम तवे पर डालिये. दोंनो ओर घी लगा कर, पलट पलट कर ब्राउन होने तक सेकिये. सारे परांठे इसी तरह तैयार कर लीजिये.
अब पनीर के गरमा गरम परांठे, आलू की सब्जी, रायता, चटनी या अपने मन पसन्द सब्जी के साथ खाइये.
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.
Subscribe to:
Posts (Atom)
