Showing posts with label kadhi recipe. Show all posts
Showing posts with label kadhi recipe. Show all posts

Sunday, 21 October 2012

गुजराती कढ़ी


  गुजराती कढ़ी:-


गुजराती कढ़ी थोड़ी पतली होती है.  ये कढ़ी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है और बनाने में  आसान है.

आवश्यक सामग्री - 

दही - 2 कप
बेसन -- आधा कप
तेल - 2-3 टेबल स्पून
जीरा - आधा छोटी चम्मच
सरसों के दाने - आधा छोटी चम्मच
मैथी के दाने - आधा छोटी चम्मच
करी पत्ता - - 5-6
हींग - 2-3 पिंच
हल्दी - एक चौथाई छोटी चम्मच
हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
अदरक - एक छोटी चम्मच पेस्ट या थोड़ी सी अदरक कस लीजिए
नमक - स्वादानुसार
गुड़ या चीनी - एक छोटी चम्मच
साबूत लाल मिर्च - 2
लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
हरा धनियां - 2 टेबल स्पून  बारीक कटा हुआ

विधि -

दही थोड़ा खट्टा हो तो कढ़ी ज्यादा स्वादिष्ट बनती है.
बेसन को छान ले ओर दही और बेसन को मिलाकर अच्छी तरह फैट लीजिये.  दही और बेसन के घोल से तीन गुना  पानी इस घोल में डालकर मिलाए कढ़ी बनाने के लिये घोल तैयार है.
कढ़ाई में तेल गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा, सरसों, मैथी के दाने डालिये गॅस धीमी रखिये.. जीरा, मैथी भुनने पर करी पत्ता, हींग, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च और अदरक पेस्ट डाल कर मिलाइये, हल्का सा भूनिये.

अब इसमे कढ़ी का घोल डालिये.  तेज आग पर कढ़ी में उबाल आने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. कढ़ी को लगातार चलते रहिए वरना यह उफ्न कर निकल जाएगी. कढ़ी में उबाल आने के बाद चमचे से चलाना बन्द कर दे चम्चे को कड़ाही मे ही पड़ा रहने दे, कढ़ी में नमक और चीनी डाल कर मिला दीजिये, आधा हरा धनियां और लाल मिर्च पाउडर भी कढ़ी में डाल दीजिये, कढ़ी को धीमी आग पर 30 मिनिट तक पकने दीजिये.
 अब कढ़ी तैयार है, कढ़ी को तड़का देने के लिए कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर गरम करे इसमे  एक चौथाई छोटी चम्मच जीरा डाल कर तड़्काइये, गॅस बन्द कर दीजिये, साबुत लाल मिर्च और 1-2 पिंच पिसी लाल मिर्च डालिये.  तड़के को कढ़ी में डालिये और बचा हुआ हरा धनियां भी कढ़ी में डाल दे.
गरमा गरम गुजराती कढ़ी  खाइये.

चार सदस्यों के लिये

समय - 50 मिनिट

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.