A Blog from http://ghargrihasti.com -A Complete Perfect Home Website.
Showing posts with label hare dhaniye ki chatnee. Show all posts
Showing posts with label hare dhaniye ki chatnee. Show all posts
Tuesday, 9 October 2012
हरे धनिए व टमाटर की चटनी
हरे धनिए व टमाटर की चटनी :-
सर्दियो के मोसम मे हम अक्सर पराठे बनाते है ,इनके साथ हरे धनिए की चटनी हो तो मज़ा दोगुना हो जाता है तो आइए आज हम हरे धनिए की चटनी बनाते है.
आवश्यक सामग्री :-
हरा धनिया - 25-30 ग्राम(एक छोटा गुच्छा)
हरी मिर्च - 2-3
टमाटर - एक बड़ा
जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार
विधि :-
हरे धनिए को साफ कर के धो ले ओर उसे मोटा- मोटा काट कर मिक्सी के जार मे डाले ,अब इसमे हरी मिर्च,टमाटर को भी बड़े टुकड़ो मे काट कर डाले. अब नमक,जीरा व आवश्यकता हो तो 2-4 चम्मच पानी डाल कर पीसे. लीजिए हो गयी आपकी चटनी तैयार.
नोट :- इस चटनी मे आप 2 कालिया लहसुन व एक छोटा टुकड़ा अदरक भी डाल सकते है इससे बहुत अच्छा फ्लेवर आएगा साथ ही सर्दी मे ये स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है.
इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.
Subscribe to:
Posts (Atom)