Showing posts with label chapaati. Show all posts
Showing posts with label chapaati. Show all posts

Sunday, 21 October 2012

मिस्सी रोटी

मिस्सी रोटी :-   

मिस्सी रोटी  स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी होती है. ये आपको बहुत पसन्द आयेगी.

आवश्यक सामग्री - 

गेहूं का आटा - 1/2 कप
बेसन - 1/2 कप
नमक - स्वादानुसार 
अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच
हींग - 1-2 पिंच
हल्दी - 1/4 छोटी चम्मच
कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून
तेल - 2 छोटी चम्मच

विधि: - 

आटे और बेसन को किसी बर्तन में निकाल ले .अब नमक, अजवायन, हींग, हल्दी, कसूरी मेथी और तेल डालकर मिलैये.ओर
पानी की सहायता से नरम आटा गूंथिये. आटे को सैट होने के लिये ढककर 20 मिनिट के लिये रख दे. अब हाथ पर थोड़ा तेल लगाकर आटे को  मसल कर चिकना कीजिये. मिस्सी रोटी बनाने के लिये आटा तैयार है.

तवा गरम कीजिए. गुथे आटे से थोड़ा सा आटा निकाल कर  लोई बनाइये, लोई को सूखे आटे (परोथन) में लपेटिये. अब लोई को 5-6 इंच के व्यास में  बेलिये.
बेली गई रोटी को तवे पर डालिये और नीचे की सतह पर हल्का सा सिकने पर पलट दीजिये दे दूसरी सतह पर सिकने के बाद तवे से उतारकर आग पर रखते हुये रोटी को घुमा घुमा कर दोनों ओर ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये. सेकी हुई रोटी  पर घी लगाकर रखते जाइये. 
मिस्सी रोटी  तैयार हैं, गरमा गरम मिस्सी रोटी अपनी मन पसन्द सब्जी,  चटनी और अचार के साथ  खाइये.

इस रेसिपी से सबंधित प्रश्ना, सुझाव एवं अनुभव हमे लिखे.